छोटे परदे की सुपरस्टार दिव्यांका त्रिपाठी दूसरी बार फ़ोर्ब्स की लिस्ट में शामिल
जानी मानी मैग्जीन फ़ोर्ब्स ने 100 मोस्ट पॉवरफुल वुमेन ऑफ 2018 की लिस्ट जारी कर दी है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में 94वें स्थान पर हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई. टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों बेहद खुश हैं और उनके फैन्स के लिए भी ये बड़ी ख़बर है कि दिव्यांका का नाम 2018 की फ़ोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी की 100 हस्तियों की फेहरिस्त में दूसरी बार नाम शामिल हुआ है.
दिव्यांका एक मात्र इंडियन टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, आलिया भट्ट जैसे सितारों के साथ शामिल किया गया है. वहीं स्पोर्ट्स सायना नेहवाल और पीवी संधू भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं. दिव्यांका के लिए ये बेहद ख़ुशी की बात है वह इस बात से फूले नहीं समा रही हैं. दिव्यांका ने इस बारे में कहा है कि मैं नंबर गेम में बहुत विश्वास नहीं करती हूं. ऐसे में जब मुझे लगातार बधाई मिल रहे थे, तो मुझे समझ ही नहीं आया कि ये क्यों हो रहा है. लेकिन जब उन्हें पता चला तो उन्हें बेहद ख़ुशी हुई.
वह कहती हैं कि इन चीजों से आपको आगे बढ़ने के लिए ताकत मिलती है और फ़िलहाल अभी ये शुरुआत है और उनका कहना है कि उन्हें बहुत आगे जाना है. दिव्यांका इन दिनों ये हैं मोहब्बतें में अभिनय कर रही हैं. साथ ही उन्होंने कई रियलिटी शो में भी काम किया है और डांस रियलिटी शो की विनर भी रही हैं. दिव्यांका ने कुछ दिनों पहले ही जागरण डॉट कॉम से हुई बातचीत के दौरान स्वीकारा था कि जब वह शुरुआती दौर में जब वह आई थीं तो लोग उन्हें बहन जी बुलाते थे. लेकिन उन्होंने हमेशा अपने काम पर फोकस किया और अपनी पहचान अपनी बदौलत ही बनाई और वह आगे भी अपने करियर को इसी तरह बढ़ाना चाहती हैं.
जानी मानी मैग्जीन फ़ोर्ब्स ने 100 मोस्ट पॉवरफुल वुमेन ऑफ 2018 की लिस्ट जारी कर दी है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में 94वें स्थान पर हैं। यह लगातार दूसरा साल है जब प्रियंका इस ताकतवर महिलाओं की सूची में दर्ज़ हुई हैं l जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्कल को दुनिया की सबसे सशक्त महिला माना गया है। प्रियंका सहित इस सूची में चार भारतीय महिलाएं हैं।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद Good News, प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 100 पॉवरफुल महिलाओं में शामिल