Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Disha Parmar: बेटी की डिलीवरी के बाद मुश्किल था दिशा परमार का डेढ़ महीना, बोलीं- 'हर दिन रोती थी'

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 12:31 PM (IST)

    Disha Parmar Postpartum Depression बड़े अच्छे लगते हैं 2 की प्रिया उर्फ दिशा परमार और उनके पति राहुल वैद्य चार महीने पहले माता-पिता बने थे। प्रिया ने एक बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद दिशा मदरहुड जर्नी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में बात की है।

    Hero Image
    बेटी की डिलीवरी के बाद मुश्किल भरे रहे दिशा परमार के दिन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Disha Parmar Postpartum Depression: एक महिला के लिए मां बनना सिर्फ एक खूबसूरत एहसास नहीं होता है, बल्कि यह सफर रोलर-कोस्टर से भरी रहती है। बेबी की डिलीवरी के बाद एक महिला को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है, जिनमें से एक पोस्टपार्टम डिप्रेशन भी है। लगभग हर महिला इस प्रॉब्लम का सामना करती है। टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) भी उनमें से एक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिशा परमार और उनके पति राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) शादी के दो साल बाद माता-पिता बने। दोनों ने 20 सितंबर 2023 को एक बेटी का स्वागत किया। कपल ने अपनी लाडली का नाम नव्या (Navya) रखा है। दिशा और राहुल ने भले ही अपनी बेटी का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है, लेकिन वे उसके साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में, दिशा ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में बात की है।

    यह भी पढ़ें- Disha Parmar और Rahul Vaidya ने दिखाई बेटी के नामकरण सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें, लाडली नव्या पर लुटाया प्यार

    डिलीवरी के बाद डिप्रेस हुईं दिशा परमार

    दिशा परमार को जब भी फुरसत मिलती है, वो अपने चाहने वालों के साथ गुफ्तगू करती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ आस्क मी सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में सवाल किया और उनकी लाडली नव्या को ढेर सारा प्यार दिया।

    Disha Parmar

    फैन के इस सवाल पर दिशा परमार ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, "पूछने के लिए शुक्रिया। शुरुआती डेढ़ महीने मुश्किल थे। मैं लगभग हर रोज रोया करती थी, लेकिन अब हमने अपना रूटीन सेट कर लिया है और सब सही चल रहा है।"

    पहली बार बेटी को देख रोने लगी थीं एक्ट्रेस

    दिशा परमार से एक फैन ने पूछा था कि जब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी नव्या को देखा था, तो उनका क्या रिएक्शन था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, "मेरे आंखों से आंसू बह रहे थे। बहुत खुश थी।"

    बता दें कि आखिरी बार दिशा को टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' में नकुल मेहता के साथ देखा गया था। 

    यह भी पढ़ें- इंतजार हुआ खत्म, पेरेंट्स बनने के दो महीने बाद Disha Parmar और Rahul Vaidya ने रखा बेटी का ये खास नाम