विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Disha Parmar: रेड स्विमसूट में दिशा परमार ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पूल साइड दिखाईं मदमस्त अदाएं

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 19 Jul 2023 05:18 PM (IST)

Disha Parmar दिशा परमार छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस हैं। लोगों को नकुल मेहता के साथ उनकी रील लाइफ केमेस्ट्री ...और पढ़ें

File Photo of Disha Parmar. Photo Credit: Instagram
File Photo of Disha Parmar. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. दिशा परमार ने कुछ महीने पहले अनाउंस की थी अपनी प्रेग्नेंसी
  2. एक्ट्रेस ने पूल साइड फ्लॉन्ट किया बेबी
  3. 2021 में राहुल वैद्य से की थी शादी

नई दिल्ली, जेएनएन। फेमस टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) अपनी लाइफ की नई जर्नी को इंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ महीनों पहले अपने मां बनने की खुशी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। इस अनाउंसमेंट के बाद दिशा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह खुशी-खुशी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते देखी गईं। एक्ट्रेस ने अब स्विमसूट में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।

स्विमसूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

दिशा परमार ने कब उम्र में काफी नाम और शोहरत हासिल की है। एक्ट्रेस ने 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे बड़े बैनर के सीरियल में काम किया है। सोशल मीडिया पर यह खूबसूरत अदाकारा अच्छी फैन फॉलोइंग को एंजॉय करती है। लोगों को सिंगर राहुल वैद्य के साथ इनकी जोड़ी पसंद है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पूल किनारे रेड स्विमसूट में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए फोटो क्लिक कराई।

View this post on Instagram

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

फैंस ने बताया सबसे खूबसूरत फोटो

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''एक बार में एक छींटा।'' दिशा की यह तस्वीर देख यूजर्स इमोशनल हो गए हैं और शुभकामनाओं के साथ प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने उन्हें सबसे खूबसूरत होने वाली मां बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत फोटो। आप प्रेग्नेंसी को नॉर्मल ले रहे हो, और नॉर्मल लोगों की तरह रिएक्ट कर रहे हो।'

नेशनल टेलीविजन पर किया था प्रपोज

बता दें कि दिशा और राहुल ने साल 2021 में शादी रचाई थी। राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने उन्हें दिशा को नेशनल टेलीविजन पर 'बिग बॉस 14' में प्रपोज किया था। यह बिग बॉस के इतिहास का भी अब तक का सबसे शानदार और याद रखे जाने वाला पल रहा है।

2021 में की थी शादी

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने नेशनल टेलीविजन पर अपने रिलेशन का खुलासा करने के बाद 16 जुलाई, 2021 में शादी कर ली। उनकी शादी भी प्रपोजल की तरह खूब चर्चा में रही थी।