विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dipika Kakar Pregnancy: आने वाले बच्चे की तैयारियों में जुटे शोएब-दीपिका, दिखाई बेबी नर्सरी की पहली झलक

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sun, 09 Apr 2023 09:19 AM (IST)

Dipika Kakar Pregnancy टीवी की सबसे चर्चित कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार ...और पढ़ें

Dipika Kakar Pregnancy, Shoaib Dipika, Shoaib Ibrahim, Dipika Kakar Baby Bump
Dipika Kakar Pregnancy, Shoaib Dipika, Shoaib Ibrahim, Dipika Kakar Baby Bump

नई दिल्ली, जेएनएन। Dipika Kakar Pregnancy:दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। फिलहाल दोनों अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये दोनों रमजान के महीने में अपने आने वाले बच्चे के लिए घर को तैयार करने में भी जुटे हुए हैं। शोएब ने अपने व्लॉग में बेबी नर्सरी की एक झलक भी दिखाई।

मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़

व्लॉग में शोएब और दीपिका ने फैंस और फॉलोअर्स को दिखाया और कहा, बच्चे के लिए बन रहा रूम अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। इस दौरान शोएब ने दीपिका से पूछा कि क्या वो एक्साइटेड हैं। तो दीपिका ने जवाब दिया कि हां वो अपनी टमी में वो बटरफ्लाइ फील कर रही हैं। उन्होंने तो सोच भी लिया है कि बच्चे का कमरा कैसा दिखने वाला है। एक्टर ने बताया कि ईद तक ये कमरा तैयार हो जाएगा।

बेबी नर्सरी की दिखाई पहली झलक

वीडियो में शोएब ने दिखाया कि कैसे दो रूम के बीच की दीवार को तोड़कर उन्होंने एक बड़ा कमरा बनाया है। साथ ही एक कॉमन दरवाजा भी लगाया है जिससे रूम पूरी तरह कनेक्ट रहे। इस कमरे में एक तरफ बेबी रूम रहेगा, तो दूसरी तरफ उन्होंने अपना बेडरूम रखा है। शोएब ने बताया कि ईद तक डिजाइनर ये कमरा तैयार कर देगा, मैं और दीपिका काफी एक्साइटेड हैं।

व्लॉग में किया शेयर

साथ ही शोएब ने बताया कि उनका एक दोस्त लिवर फेल होने के कारण क्रिटिकल कंडीशन में है। वो उसके इलाज के लिए फंड भी रेज कर रहे हैं। तो आजकल यही सब उनकी जिंदगी में चल रहा है। साथ ही शोएब ने फैंस को थैंक्यू भी कहा और बताया कि वो इफ्तारी के लिए आज क्या बना रहे हैं।

दीपिका का ऐसे रखते हैं ख्याल

पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें शोएब इफ्तारी के लिए पकैड़े बनाते हुए नजर आए थे। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पति का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बहुत सीरियस टाइप की कुकिंग हो रही है। इफ्तार बनाने के बाद शोएब और दीपिका एक साथ दुआ करते हैं। इफ्तार करने के बाद दोनों डिनर करते हैं।