विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'देवों के देव महादेव की पार्वती' का बोल्ड लुक देख घूमा फैंस का दिमाग, वीडियो देख अब कर रहे ऐसे कमेंट्स

By Jagran NewsEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 05 Nov 2022 10:33 AM (IST)

देवों के देव महादेव की पार्वती पूजा बनर्जी हिंदी के अलावा बंगाली इंडस्ट्री का भी एक जाना माना नाम हैं। ...और पढ़ें

Photo Credit : Puja Banerjee Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Puja Banerjee Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Devon Ke Dev Mahadev Puja Banerjee Bold Photos : छोटे पर्दे का चर्चित धार्मिक शो 'देवों के देव महादेव' दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक है। इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके किरदार भी काफी पसंद किए जाते हैं। शो में पार्वती का रोल निभाने वाली पूजा बनर्जी को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। पूजा को इस शो से घर-घर में खास पहचान मिली है। इस शो में पूजा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। एक्टिंग के साथ वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस के बीच छाई रहती हैं। इसी बीच पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में उनकी बोल्डनेस देख फैंस के भी होश उड़े हुए हैं।

बोल्ड लुक में मचाया बवाल

पार्वती यानी पूजा बनर्जी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक बोल्ड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में पूजा का बोल्ड अवतार उनके फैंस के होश उड़ा रहा है। पूजा इस दौरान ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई है। साड़ी से कहीं ज्यादा लोगों की नजर उनके डिजाइनर ब्लाउज पर टिकी है। पूजा का ब्लाउज बेहद ही स्टाइलिश और बोल्ड है। उनका ये ब्जाउज पीछे से डोरियों पर टिकी हुई हैं। पूजा बार-बार कैमरे के सामने आपना बैक फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं कई यूजर्स पूजा के इस अवतार पर हैरानी जता रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja)

भोजपुरी इंडस्ट्री में किया डेब्यू

आपको बता दें कि हाल ही में महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पूजा बनर्जी और भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया छठ गीत 'उगी सुरुज देव' रिलीज हुआ है। इस गाने में पूजा ने पवन सिंह की पत्नी का किरदार निभाया है। इस गाने के साथ ही पूजा की भोजपुरी में एंट्री हुई है।