Move to Jagran APP

'देवों के देव महादेव' पूजा बनर्जी को बिकिनी में देख भड़के फैंस, कहा- आपने मां पार्वती का रोल ​प्ले किया है

 छोटे पर्दे का चर्चित धार्मिक शो देवों के देव महादेव दर्शकों के फेवरेट शोज में एक रहा है। इस शो के हर किरदार की अपनी खास फैन फॉलोइंग रही है। वहीं शो में पार्वती का रोल निभाने वाली पूजा बनर्जी को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिलता है।

By Jagran NewsEdited By: Priti KushwahaPublished: Tue, 06 Dec 2022 04:19 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2022 04:19 PM (IST)
'देवों के देव महादेव' पूजा बनर्जी को बिकिनी में देख भड़के फैंस, कहा- आपने मां पार्वती का रोल ​प्ले किया है
Photo Credit : Puja Banerjee Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Puja Banerjee Hot &Bold Photos : टीवी के धार्मिक शो 'देवों के देव महादेव' में पार्वती के रोल से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई हैं। पर्दे पर संस्कारी रोल निभाने वाली पूजा असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। इन दिनों वो अपने हॉट अवतार से हर किसी के होश उड़ाती नजर आ रही हैं। वो अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच पूजा की कुछ लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरें इंटरनेट पर बवाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस के होश उड़े हैं।

loksabha election banner

बिकिनी पहन बीच पर पोज देती नजर आईं पूजा बनर्जी

एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने इन दिनों वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज पूजा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं फैंस भी पूजा के इन पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच पूजा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वो कलरफुल बिकिनी पहने हुए समंदर किनारे बीच पर पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान उनका हॉट अंदाज फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है।

लुक को लेकर आए रहे हैं ऐसे कमेंट्स

एक्ट्रेस का ये लुक जहां उनके कई फैंस को क्रेजी कर रहा है। वहीं कई उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'आपने मां पार्वती का रोल निभाया है, आपको ऐसे कपड़े शोभा नहीं देते हैं।' एक लिखता है, 'ये क्या रूप धारण कर लिया आपने।' वहीं एक ने लिखा, 'आप सिंपल लुक में काफी अच्छी लगती हैं।' पूजा बनर्जी की इन तस्वीरों को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। वहीं लगातार इसके व्यूज बढ़ते जा रहे हैं।

हाल ही में किया भोजपुरी डेब्यू

आपको बता दें कि पूजा बनर्जी ने हिंदी और बंगाली सिनेमा के बाद हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर लिया है। महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पूजा बनर्जी और भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया छठ गीत 'उगी सुरुज देव' रिलीज हुआ था। इस गाने में पूजा ने पवन सिंह की पत्नी का किरदार निभाया है। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया था साथ ही पूजा और पवन की जोड़ी भी काफी हिट रही थी।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.