विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जल्दी घर आ जाओ वरना', पति गुरमीत चौधरी पर भड़कीं Debina Bonnerjee, दे दी खुलेआम धमकी

Published: Sun, 28 Jul 2024 04:30 PM (IST)

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने पति गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) को धमकी ...और पढ़ें

देबिना बनर्जी ने दी पति को धमकी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
देबिना बनर्जी ने दी पति को धमकी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. गुरमीत चौधरी से नाराज हुईं देबिना बनर्जी
  2. गुरमीत के लिए सरेआम देबिना ने किया पोस्ट
  3. कमांडर करण सक्सेना में दिख रहे गुरमीत

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'रामायण' सीरियल में राम और सीता के किरदार से मशहूर हुए गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। वे हमेशा अपने प्यारे पोस्ट्स के लिए चर्चा में रहते हैं।

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने साल 2011 में शादी की थी। कपल को दो बेटियां हैं। देबिना भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह अपने पति गुरमीत और बच्चियों के साथ पर्सनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पति को धमकी दी है।

एक्शन कर रहे थे गुरमीत चौधरी

दरअसल, गुरमीत चौधरी ने वेब सीरीज कमांडर करण सक्सेना (Commander Karan Saxena) के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए गुरमीत ने कैप्शन में लिखा, "लाइट कैमरा एक्शन।" इस वीडियो को देख उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने उन्हें धमकी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- पहली बेटी के जन्म के तुरंत बाद दोबारा प्रेग्नेंट हो गई थीं Debina Bonnerjee, बोलीं- 'डर था लोग क्या कहेंगे...'

View this post on Instagram

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

देबिना ने पति को धमकाया

देबिना बनर्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति गुरमीत का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तुम क्या कर रहे हो गुरमीत चौधरी? जल्दी घर आओ, वरना मैं तुम्हें दिखाऊंगी कि असली फिस्ट फाइट कैसी होती है। तुम्हें धमकी दे रही हूं।" इसके साथ उन्होंने मुक्का वाली इमोजी भी शेयर की है।

गुरमीत चौधरी ने दिया जवाब

देबिना बनर्जी का जवाब देते हुए गुरमीत चौधरी ने उनका पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है और लिखा, "अच्छा सच में? क्या मुझे चिंता होनी चाहिए या मुझे शोडाउन के लिए पॉपकॉर्न लाना चाहिए।"

दोनों का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि गुरमीत की वेब सीरीज 'कमांडर करण सक्सेना' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Debina Bonnerjee ने सरेआम पति गुरमीत चौधरी को किया Kiss, फैंस को क्यों आई नेहा कक्कड़-कार्तिक आर्यन की याद?