विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dalljiet Kaur शादी के बाद पति संग अफ्रीका में हुईं शिफ्ट, नम आंखों से परिवार को कहा बाय

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 26 Mar 2023 10:27 AM (IST)

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने हाल ही में NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग शादी की थी। अब एक्ट्रेस ...और पढ़ें

Dalljiet kaur, Nikhil Patel, Dalljiet Kaur Husband, Dalljiet Kaur Husband Nikhil Patel, Dalljiet Kaur Kenya, dalljiet kaur nikhil patel
Dalljiet kaur, Nikhil Patel, Dalljiet Kaur Husband, Dalljiet Kaur Husband Nikhil Patel, Dalljiet Kaur Kenya, dalljiet kaur nikhil patel

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Dalljiet Kaur Photos: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) दूसरी बार शादी कर एक बार फिर अपना घर बसा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 18 मार्च को NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग शादी मुंबई में धूम-धाम से शादी रचाई।

शादी  के बाद ये कपल थाईलैंड में हनीमून के लिए रवाना हुआ था। वहीं अब एक्ट्रेस हमेशा के लिए पति के दूसरे देश में शिफ्ट हो चुकी है। दलजीत अब अपना देश छोड़ केन्या शिफ्ट हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी है।

केन्या शिफ्ट दलजीत कौर

शादी के बाद दलजीत कौर अपने पति के साथ केन्या से कुछ तस्वीरें शेयर की है।  तस्वीरों में दलजीत के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। एक फोटो में साइकलिंग के बाद हेलमेट पहने पति के साथ पोज दे रही हैं तो बाकी फोटोज में वह जिम में नजर आ रही हैं। दलजीत कौर ने कैप्शन में लिखा है, “आज ऑफिशियल केन्या में मूव हो गई। बहुत सारा पागलपन हो... ज्यादा हंसी हो... बहुत सारी खूबसूरत यादें हों... जादू शुरू होने दो।

फैंस ने दी बधाई

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमे वह परिवार वालों को नम आंखों से बाय करती नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस का बेटा काफी इमोशनल होता नजर आ रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ दलजीत के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी आंखों में बहुत दर्द दिखता है। पता नहीं क्यों?।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके जरिए अब हमें भी केन्या देखने को मिलेगा।'

View this post on Instagram

A post shared by DALLJIET KAUR PATEL ੴ (@kaurdalljiet)

शालीन से हुई थी पहली शादी

दलजीत कौर ने साल 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी। दोनों की शादी महज 6 साल ही चल पाई। साल 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया था। दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाए थे। पहली शादी टूटने के 8 साल बाद एक बार फिर दलजीत कौर प्यार और शादी को मौका दिया।