विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Charu Asopa ने Rajeev संग कोजी फोटोज पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे पता है क्या सही है और क्या गलत'

Published: Wed, 14 Aug 2024 02:10 PM (GMT+05:30)

टीवी एक्ट्रेस और यूट्यूबर चारू असोपा (Charu Asopa) इन दिनों वेकेशन पर है । सोशल मीडिया पर वो तस्वीरें और ...और पढ़ें

चारू असोपा और राजीव सेन (फोटो इंस्टाग्राम)
चारू असोपा और राजीव सेन (फोटो इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने बीते साल एक्ट्रेस ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से तलाक लिया था। अलग होने के बाद ये कपल अच्छे दोस्त बन गए हैं और मिलते रहते हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह राजीव संग कोजी होती नजर आई थी।

ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था। इतना ही नहीं लोगों सवाल भी किए थे कि क्या अब ये फिर से एक साथ हो गए। इसता सब होने के बाद अब चारू ने राजीव संग अपने रिश्ते को लेकर कई चीजें क्लीयर की हैं।

'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना'

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा है कि, लोगों के सोशल मीडिया कमेंट पर मैं क्या कहू, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। एक मां होने के नाते मुझे पता है मेरी बेटी के लिए क्या सही है। कुछ तो लोग कहेंगे लोगों को काम है कहना। मैं इस इंडस्ट्री में कई सालों से हूं। अगर मैं अपनी बेटी को राजीव से मिलने दूंगी तो लोग कहेंगे ये मुंह उठाकर फिर चली गई राजीव के पास और अगर नहीं ले गई तो कहेंगे कि पिता से नहीं मिलने दे रही।

यह भी पढ़ें- Charu Asopa ने राजीव सेन को दी जन्मदिन की बधाई, कोजी होता नजर आया एक्स कपल

'जियाना मेरे बिना ट्रेलर करने के लिए छोटी है'

आज के समय में राजीव के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “राजीव और मेरा तलाक आपसी सहमति से हुआ था और उसकी जियाना तक हमेशा पहुंच थी। हालांकि शुरुआत में यह मेरे लिए मुश्किल था, लेकिन हमें एहसास हुआ कि हमें अपनी बेटी की खातिर बेहतर शर्तों पर रहने की जरूरत है। इसलिए हम अब दोस्त बन गए हैं उसके लिए। हम पुरानी बातों को भूल कर जियाना के लिए आगे बढ़ रहे हैं।”

आगे उन्होंने कहा कि, “जियाना मेरे बिना ट्रेलर करने के लिए बहुत छोटी है, यही कारण है कि आप मुझे उनके साथ जाते हुए देखते हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर राजीव आगे बढ़ गए तो उन्हें कैसा लगेगा और क्या वह अपनी बेटी के साथ उनके साथ रहने में सहज होंगी, उन्होंने जवाब दिया, “हर किसी को आगे बढ़ने का अधिकार है। मुझे राजीव के आगे बढ़ने से कोई दिक्कत नहीं है; वास्तव में, मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।''

यह भी पढ़ें-   Charu Asopa Video: चारू असोपा को मुंबई में किराए पर नहीं मिल रहा घर, रोते हुए एक्ट्रेस ने साझा किया अपना दर्द