Move to Jagran APP

डेढ़ साल तक छुपा कर रखी नारायणी शास्त्री ने अपनी शादी, पति टोनी के साथ देखिये इनकी अनदेखी तस्वीरें

नारायणी ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को भी बहुत ही खूबसूरती से हैंडल किया है। जहां, एक तरफ हरा सेलेब्रिटी अपने रिलेशनशिप और शादी को दुनिया से छुपाने की लाख कोशिशें करता है वहीं, नारायणी ने पूरे डेढ़ साल तक अपनी शादी को दुनिया से छुपा कर रखा था!

By Shikha SharmaEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 12:54 PM (IST)Updated: Wed, 18 Apr 2018 12:03 PM (IST)
डेढ़ साल तक छुपा कर रखी नारायणी शास्त्री ने अपनी शादी, पति टोनी के साथ देखिये इनकी अनदेखी तस्वीरें
डेढ़ साल तक छुपा कर रखी नारायणी शास्त्री ने अपनी शादी, पति टोनी के साथ देखिये इनकी अनदेखी तस्वीरें

मुंबई। 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी', 'पिया का घर', और 'कुसुम' जैसे शोज़ में अपने अभिनय से सभी को इम्प्रेस करने वाली नारायणी शास्त्री 16 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। नारायणी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर तरह तरह एक रोल्स किये हैं। संस्कारी बहु से लेकर ग्रे शेड्स के केरेक्टर्स को भी नारायणी ने बखूबी से निभाया है।

loksabha election banner

नारायणी ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को भी बहुत ही खूबसूरती से हैंडल किया है। जहां, एक तरफ हरा सेलेब्रिटी अपने रिलेशनशिप और शादी को दुनिया से छुपाने की लाख कोशिशें करता है वहीं, नारायणी ने पूरे डेढ़ साल तक अपनी शादी को दुनिया से छुपा कर रखा और एक दिन अचानक से लोगों को इसके बारे में बता कर चौंका दिया। आपको दिखातें हैं नारायणी और उनके पति स्टीवन ग्रावर की कुछ अनदेखी तस्वीरें!

यह भी पढ़ें: 26 साल पहले हुआ था 'धक-धक' और अब 'टोटल धमाल' करेंगे अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित

नारायणी ने साल 2000 में डी डी नेशनल के शो 'कहानी सात फेरों' की से अपने करियर की शुरुआत की थी। नारायणी ने छोटे पर्दे ही नहीं सिल्वर स्क्रीन पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने 'चांदनी बार', 'घाट' और 'मुंबई मेरी जान' जैसी फ़िल्मों में काम किया है।

कुछ सालों पहले ही उन्होंने अपनी शादी के बारे में लोगों को बताया। दरअसल, नारायणी ने अपने ब्रिटिश बॉयफ्रेंड स्टीवन ग्रावर से साल 2015 में ही शादी कर ली थी। स्टीवन और नारायणी पिछले कई सालों से एक दुसरे को जानते थे और इन्होने अपनी शादी की खबर किसी को पता नहीं चलने दी। पूरे डेढ़ साल बाद नारायणी ने लोगों को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। नारायणी ने कहा कि स्टीवन से उनकी शादी अचानक से हुई, दोनों साथ बैठे थे और सोचा कि क्या उन्हें अब शादी करनी चाहिए, फिर दोनों शादी करने के लिए निकल पड़े।

नारायणी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्होंने शादी की थी तब उन्होंने जीन्स और टीशर्ट पहना हुआ था और वहां सिर्फ नारायणी की मां और कुछ दोस्त शामिल थे। आपको बता दें कि स्टीवन एक कंपनी के क्रिएटिव डायरेक्टर हैं और इसके अलावा वो बेहतरीन पेंटर भी हैं। नारायणी का कहना है कि उनकी पेंटिंग्स किसी फोटो से कम नहीं लगती।

नारायणी और स्टीवन दोनों कई बार अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टीज करते हुए दिखाई देते हैं। नारायणी इन पार्टीज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। स्टीवन को लोग घर पर टोनी भी कहते है। टोनी को म्यूजिक भी बहुत पसंद है और वो अक्सर नारायणी के साथ पार्टीज में DJ बने हुए दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें: एकता कपूर की ये नागिन कभी बनने वाली थीं कुसुम, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ...

ये भी आप जानते होंगे कि नारायणी इससे पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं। और नारायणी अब भी गौरव को अच्छा फ्रेंड मानती हैं। टोनी लन्दन से है लेकिन अब अपने प्यार नारायणी के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। दोनों अक्सर साथ में लन्दन और देश विदेश की ट्रिप्स पर जाते रहते हैं।

अपनी शादी को इतने सालों तक छुपा कर रखने के बाद, अब नारायणी टोनी के साथ अपनी प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। टोनी भी नारायणी के दोस्तों के साथ घुलमिल गए हैं। नारायणी फिलहाल स्टार प्लस के शो 'रिश्तों का चक्रव्यूह' में सतरूपा विक्रम सिंह के किरदार में नज़र आ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.