विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MC Stan: बिग बॉस विनर एमसी स्टैन ने बताया शो में अपना एक्सपीरियंस, कहा- 'बाथरुम में जाकर रोता था अब..'

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 13 Feb 2023 05:06 PM (IST)

एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विनर बन गए हैं। रविवार को हुए शो के ग्रैंड फिनाले में एमसी स्टैन ...और पढ़ें

Bigg Boss winner MC Stan told the experience of Bigg Boss, said- 'I used to cry in the bathroom now..'
Bigg Boss winner MC Stan told the experience of Bigg Boss, said- 'I used to cry in the bathroom now..'

नई दिल्ली, जेएनएन। MC Stan: एमसी स्टैन बिग बॉस की ट्रॉफी जीत चुके हैं। शो के फैंस इस बार के विनर को लेकर लगातार कयास लगातार कयास लगा रहे थे। किसी के लिए प्रियंका विनर बन रही थीं तो कोई शिव ठाकरे को जीतता देखना चाहता था। हालांकि इस सभी कयासों को खत्म करते हुए एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 का ताज पहना है। विनर बनने के बाद अब एमसी स्टैन ने बिग बॉस में अपनी जर्नी के बारे में बताया है।

'बाथरूम में जाकर रोता था' - एमसी स्टैन

एमसी स्टैन ने कहा कि आप जानते हैं कि शो में रहते हुए कितने उतार चढ़ाव आते हैं। बुरा लगता है। एक टाइम पर आंसू निकलना बंद हो जाते हैं और हम पैनलेस हो जाते हैं। हफ्ते और दिन मुश्किल रहे, मैं बाथरूम में जाकर रो लेता था।

'शो ने ना बोलना सीखाया' - एमसी स्टैन

शो में अपनी जर्नी बताते हुए एमसी स्टैन ने कहा कि पहले वो किसी को ना नहीं बोल पाते थे। लेकिन, अब शो में ना बोलना सीख गए हैं। पहले ये उनके लिए मुश्किल था लेकिन बिग बॉस में रहते हुए अब उन्हें ना बोलना आ गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ट्विटर पर छाए स्टैन

बिग बॉस 16 और उसके सभी फाइनलिस्ट ट्विटर पर ट्रैंड कर रहे हैं। शो की शुरुआत से कंटेस्टेंट्स को लेकर शुरू हुआ ये ट्रेंड फिनाले की रात मिलियंस में पहुंच गया। ट्विट्स में सबसे आगे एमसी स्टैन रहे। मनोरंजन से जुड़ी सभी ट्रेंडिंग खबरों के बीच स्टैन का नाम सबसे ऊपर चढ़ा रहा है। वहीं, ट्वीट्स की बात करें तो रैपर को जिताने के लिए उनके फैंस ने 1 मिलियन यानी 10 लाख से भी ज्यादा ट्विट्स सिर्फ कुछ घंटों में कर डाले। रविवार को एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का मुंबई में रिसेप्शन भी हुआ। जहां बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की। बावजूद इसके बीती रात एमसी स्टैन ट्रेंड करते रहे। अब उनके जीतने के बाद भी ट्विटर पर लगातार उनको लेकर ट्वीट्स किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Winner बनते ही Mc Stan ने दिखाया असली रंग, बदले तेवर देख लोग बोले- बाहर आते ही आवाज निकलने लग गई