यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Divya Agarwal Wedding: दिव्या अग्रवाल 20 फरवरी को कर रही हैं शादी, वेडिंग ड्रेस से लेकर फंक्शन की डिटेल्स आई सामने
ग्लैमर वर्ल्ड में इन दिनों हर घर में शहनाई बजने की जानकारी सामने आ रही है। 21 फरवरी को रकुल ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस ओटीटी' विनर हैं दिव्या अग्रवाल
- 20 फरवरी को शादी कर रही हैं दिव्या अग्रवाल
- वरुण सूद के साथ रिलेशन में थीं दिव्या
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Divya Agarwal Wedding: 'बिग बॉस ओटीटी' की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। इन दिनों ग्लैमर वर्ल्ड से हर दूसरे कपल की शादी की खबरें सामने आ रही है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी से लाइमलाइट में आईं दिव्या अग्रवाल की भी शादी की खबर सामने आई है।
दिव्या अग्रवाल जल्द बनेंगी दुल्हन
वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर को डेट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। अब यह कपल सात फेरे लेने के लिए तैयार है। दिव्या अग्रवाल की शादी की डेट से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है।
ईटाइम्स से खास बातचीत में एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने बताया कि 20 फरवरी को उनके घर चेम्बूर में शादी होगी। 18 से शादी की तैयारी शुरू हो जाएंगी। 19 फरवरी को दिव्या की मेहंदी और 20 की शाम को सात फेरे होंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि वह घर पर शादी कर रही है और इस फैसले पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

सिंपल तरीके से होगी शादी
उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह की शादी बाकी लोग करते हैं। जैसे फाइव स्टार होटल बुक करना। बैंक्वेट में सारे फंक्शन्स करना, वगैरह, वह ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहतीं। दिव्या ने कहा कि उन्होंने कोई डेस्टिनेशन प्लान नहीं किया है और न ही ज्यादा तामझाम। सादगी भरे अंदाज में वह दुल्हनिया बनेंगी।
कुछ इस रंग में होगी वेडिंग ड्रेस
दिव्या ने वेडिंग आउटफिट कलर का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह लाल और बैगनी रंग के कपड़े करी करेंगी। सुरेश डूबने के बाद फेरे होंगे। हनीमून पर कहां जाएंगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "हमें घूमना बहुत पसंद है। सबसे पहले हम इंडिया को एक्सप्लोर करेंगे।"
