विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उर्फी जावेद ने पहना इतनी ज्यादा ​कटिंग वाली बिकिनी टॉप, कैमरे में कैद हुआ एक्ट्रेस का ऊप्स मोमेंट

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Wed, 16 Mar 2022 01:03 PM (IST)Updated: Wed, 16 Mar 2022 01:12 PM (IST)

हाल ही में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में आप देख सकते ...और पढ़ें

Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। उर्फी जावेद इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फैशन डीवा बनीं हुई हैं। इन दिनों हर तरफ उर्फी के फैशन के चर्चे हो रहे हैं। वह अपने ड्रेसिंग सेंस से हर किसी को हैरान करती नजर आ रही हैं। उर्फी कब क्या पहन कर मीडिया के सामने स्पॉट हो जाए किसी को पता नहीं। वहीं पैपराजी भी उर्फी को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। इसी बीच एक बार फिर से उर्फी अपने लेटेस्ट ड्रेसिंग से हर किसी को हैरान किया है। उर्फी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। यहां देखें उर्फी का वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by Urrfii (@urf7i)

'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उर्फी एक बार फिर से अपने ​ड्रेसिंग सेंस फैंस को क्रेजी बना रहीं हैं। इस वीडियेा में आप देख सकते हैं कि उर्फी ऑरेंज कलर की बिकिनी टॉप पहने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती दिख रही हैं। उर्फी का ये टॉप आगे इतना ज्यादा कटिंग वाला है कि इसमें उनका ऊप्स मोमेंट तक कैप्चर हो गया है। इस टॉप के साथ उर्फी ने ब्राउन कलर का पैंट पहना हुआ है। इस दौरान उनके कर्ली हेयर्स उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस वीडियो में उर्फी वॉक करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो पर फैंस के मिले जुले कमेंट्स सामने आ रहे हैं। किसी को उर्फी का ये लुक काफी पसंद आ रहा है तो किसी एक बार फिर से उनका ये बोल्ड अवतार रास नहीं आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Urrfii (@urf7i)

उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2016 में सोनी टीवी के शो 'बड़े भैया की दुल्‍हनिया' में अवनि पंत के किरदार से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं इसके बाद साल 2016-17 में उर्फी ने स्टार प्लस के शो चंद्र नंदनी में छाया का किरदार निभाया। वहीं मेरी दुर्गा में आरती के किरदार से भी उर्फी ने दर्शकों का दिल जीता। उर्फी की लिस्ट में 'सात फेरों की हेरा फेरी', 'बेपनाह', 'जीजी मां', 'डायन', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी' की शुमार है।

उर्फी जावेद से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. https://www.jagran.com/topics/Urfi-Javed