विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BB OTT 3: इस कंटेस्टेंट पर हुकूम चलाती दिखीं Chandrika Dixit, विशाल को सपोर्ट करने पर तोड़ दिया रिश्ता?

Published: Mon, 08 Jul 2024 02:03 PM (GMT+05:30)

बिग बॉस ओटीटी 3 में इस समय कंटेस्टेंट के बीच काफी मतभेद देखने को मिल रहे हैं। अरमान मलिक और ...और पढ़ें

बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)
बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. बिग बॉस ओटीटी के घर में हुआ ड्रामा
  2. विशाल-अरमान को लेकर दो हिस्सों में बंटे कंटेस्टेंट
  3. चंद्रिका दीक्षित ने इस कंटेस्टेंट पर लगाई पाबंदी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में हर बढ़ते दिन के साथ दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हर कोई इस समय विशाल और अरमान के झगड़े को लेकर बात कर रहा है। दरअसल, दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में पायल मलिक ने कृतिका पर कमेंट करने को लेकर विशाल की क्लास लगाई थी।

फिर अरमान ने गुस्से में आकर घर के अंदर उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद से बिग बॉस हाउस का माहौल थोड़ा गरमाया हुआ है। घर में कुछ कंटेस्टेंट विशाल से बात कर रहे हैं, तो कुछ ने उनसे दूरी बना ली है।

अब इस रियलिटी शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें चंद्रिका दीक्षित, विशाल को सपोर्ट करने पर घर की एक कंटेस्टेंट को खरी-खोटी सुनाती हुई नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'कंटेंट के नाम पर चांटा मारो...' Vishal Pandey पर हाथ उठाने के लिए अरमान मलिक के खिलाफ बोले कुशाल टंडन

चंद्रिका दीक्षित के चेहरे से उठा मुखौटा

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट बनकर आईं 'वड़ा पाव' गर्ल चंद्रिका दीक्षित शुरुआत में काफी शांत दिखाई दी थीं, लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है वो भी अपने पक्ष रख रही हैं और घर की दूसरी चीजों में इन्वॉल्व होती हुई नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

हाल ही में जियो सिनेमा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अरमान-विशाल की लड़ाई को लेकर शिवानी से बात करते नजर आ रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, प्रोमो में वह शिवानी को भड़काते हुए दिख रही हैं।

शिवानी से क्या बोलीं चंद्रिका

प्रोमो में सुना जा सकता है कि चंद्रिका, शिवानी से कहती हैं कि तुझे क्या लगता है विशाल ने जो भी किया क्या वो सही है। इसके जवाब में शिवानी न कहती हैं। फिर चंद्रिका कहती हैं कि तो फिर तू उसके साथ उठ बैठ कैसे रही है। मैं तुझ पर पाबंदी नहीं लगा रही, लेकिन मेरा जमीर गवाह नहीं दे रहा कि मैं उसके साथ उठ बैठ जाऊं। इसके बाद शिवानी अपनी बात रखती हैं और कहती हैं कि अगर हम उसकी एक गलती पर पूरी लाइफ ही खत्म कर दें, तो ऐसा नहीं हो सकता।

बिग बॉस से मिली ये सजा

विशाल-अरमान की लड़ाई के बाद हर कोई यह कह रहा था कि मलिक को घर से बेघर कर देना चाहिए। हालांकि, बिग बॉस ने अरमान को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Nomination: 5 मजबूत कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, नॉमिनेशन में भाईचारा भी नहीं आया काम