Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss OTT 3: 'लड़की- वड़की का चक्कर...', अरमान मलिक का दावा, सड़क पर पब्लिक से पिट चुके हैं अदनान शेख

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 03:37 PM (IST)

    बिग बॉस OTT 3 में हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर अदनान शेख ने एंट्री की है जो पॉपुलर इंफ्लुएंसर हैं। शो में आने से पहले उन्होंने कई बड़े दावे किए थे और लवकेश कटारिया से सीधा पंगा लेने के मूड थे लेकिन अब वो उनके साथ गेम खेल रहे हैं। इस बीच अरमान मलिक ने अदनान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

    Hero Image
    अदनान शेख को लेकर अरमान मलिक का बढ़ा दावा, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस OTT 3 के घर में कुछ दिनों पहले नई एंट्री हुई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख शो में शामिल हुए हैं। वहींं, अब हाल ही में अरमान मलिक ने उन्हें लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अरमान के अनुसार, वाइल्ड कार्ड एंट्री अदनान शेख को सड़क पर पब्लिक ने मिलकर पीटा था। उन्होंने ये भी कहा कि लड़की का चक्कर था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिग बॉस के घर में अरमान मलिक कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट हैं। दो शादियां से लेकर विशाल पांडे को थप्पड़ मारने तक, वो अब तक कई बार विवाद में घिर चुके हैं, लेकिन शो को वो कॉन्टेंट खूब देते हैं। अब उनका नया बयान सामने आया है।

    अरमान ने खोला अदनान का राज

    अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ बात कर रहे होते हैं। इस बीच वो अदनान शेख का जिक्र करते हैं और उनके साथ हुई मारपीट की घटना के बारे में बताते हैं। अरमान ने कृतिका को बताया कि अदनान को लोगों ने पीटा था। अरमान ने कहा, "कई बार इसका इंटरव्यू है ना तो फैजू (फैसल शेख) कहता है कि 'हमारे अंदर ये सबसे गुस्से वाला है, ये सबसे गुस्से वाला है। बस गुस्से वाला ही है।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss के घर में फिर बजने वाले थे 'रैप्टे', इस बार साई केतन राव ने खोया आपा, तय थी लव कटारिया की कुटाई

    अरमान ने बताई पिटने की वजह

    उन्होंने आगे कहा, "बाकी बीचरा इतना पिटा है न रोडो पे। पब्लिक ने मारा इसको बहुत...लड़की वड़की का मामला था। मैं सोशल मीडिया पर रहता ही हूं पता है तेरे को। लड़की के मैटर में पिटा है।"

    बिग बॉस की ताजा खबर

    बिग बॉस ओटीटी 3 की अपडेट की बात करें, तो शो से इस बार चंद्रिका दीक्षित एलिमिनेट हुई हैं। वहीं, अब शो में अरमान, अदनान और कृतिका के अलावा रणवीर शौरी, सना मकबूल, साई केतन राव, सना सुल्ताना, दीपक चौरसिया, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, नैजी और शिवानी कुमारी बचे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: एलिमिनेट होते ही मेकर्स पर भड़कीं वड़ा पाव गर्ल, बताया घर के अंदर कैसे रचा जाता है खेल!