विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर ने अपने 'झकास' अंदाज में शो को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 'मैंने सुना है...'

Published: Wed, 05 Jun 2024 06:07 PM (IST)

दर्शकों का फेवरेट शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) जल्द आ रहा है। हालांकि इस बार इस ...और पढ़ें

Anil Kapoor Bigg Boss OTT 3 (Photo Instagram)
Anil Kapoor Bigg Boss OTT 3 (Photo Instagram)

HighLights

  1. लौट रहा है बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन
  2. सलमान खान नहीं अनिल कपूर करेंगे होस्ट
  3. 22 जून से हो सकता है शुरू

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल भर के इंतजार के बाद एक बार फिर दर्शकों का सबसे फेवरेट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) आ रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो मेकर्स ने शेयर किया था, जिसके बाद फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ओटीटी के इस सीजन में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

इन्हीं में से एक है सबसे बड़ा बदलाव जो है शो के होस्ट। इस बार सलमान खान (Salman Khan) की जगह जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने ले ली है। एक्टर ने बुधवार को शो के बारे में एक नया पोस्ट साझा किया है या यूं कहे की उन्होंने खुद अपनी ही तारीफ कर डाली है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म! 'बिग बॉस ओटीटी 3' इस दिन से हो रहा शुरू, 'झक्कास' होस्ट अनिल कपूर करेंगे मेजबानी

अनिल कपूर का पोस्ट

 

अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) को लेकर शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इन सबके बीच अनिल कपूर ने 5 जून को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है- "सुना है बिग बॉस ओटीटी 3 का होस्ट बड़ा गुड लुकिंग है।" पोस्ट का अंत उन्होंने आंख मारने वाले इमोजी भी लगाया है। बता दें, जियो सिनेमा के आधिकारिक हैंडल द्वारा साझा की गई पिछली पोस्ट में इस बात पर जोर दिया गया था कि बिग बॉस ओटीटी 3 का होस्ट काफी अच्छा दिखने वाला है। अभिनेता का ये पोस्ट उसी कैप्शन के संबंध में है।

इस दिन ऑन एयर होगा शो

 बीते दिनों बिग बॉस के फैन पेज की तरफ से जानकारी शेयर की गई थी कि इस बार का सीजन 22 जून से शुरू हो रहा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से कोई कन्फर्म डेट सामने नहीं आई है। अब देखना होगा शो इसी तारीख पर ऑनएयर होता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: इंतजार खत्म! 'बिग बॉस ओटीटी 3' इस दिन से हो रहा शुरू, 'झक्कास' होस्ट अनिल कपूर करेंगे मेजबानी