विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elvish Yadav Song: लड़कियों के नखरे उठाकर परेशान हुए एल्विश यादव, 'बावली' के टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 10 Sep 2023 02:06 PM (IST)

Elvish Yadav Song Bawli Teaser पॉपुलर सोशल मीडिया पर्सनालिटी एल्विश यादव आज घर-घर में जाना माना नाम बन चुके हैं। ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav song Bawli Teaser
Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav song Bawli Teaser

HighLights

  1. एल्विश यादव हैं पॉपुलर सोशल मीडिया पर्सनालिटी
  2. 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर हैं एल्विश यादव
  3. एल्विश के नए गाने का टीजर हुआ रिलीज

नई दिल्ली, जेएनएन। Elvish Yadav Song Bawli Teaser: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव (Elvish Yadav) का शो खत्म होने के बाद भी क्रेज खत्म नहीं हो रहा। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। लोग उनके हर तरह के वीडियो को देखना पसंद करते हैं। एल्विश के कुछ वीडियो एल्बम भी हैं, जिन्हें उन्हें एक्टिंग और डांस करते देखा जा सकता है। एल्विश ने कुछ दिनों पहले फैंस से नए एल्बम का वादा किया था और अब वह पूरा हो चुका है।

एल्विश के नए एल्बम का टीजर रिलीज

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके एल्विश यादव इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके एक-एक वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिलते हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के इस विनर का एक और गाना रिलीज होने वाला है, जिसका नाम है 'बावली।' एल्विश ने शनिवार को इस सॉन्ग के टीजर रिलीज की जानकारी दी थी, जो कि अब रिलीज हो चुका है।

'बावली' में दिखा एल्विश का स्वैग

'बावली' एल्बम में एल्विश को सूट-बूट पहने स्वैग से इस बात का जवाब देते देखा जा सकता है कि वह किसी लड़के के नखरे नहीं उठाएंगे। गाने के लिरिक्स हरियाणवी भाषा में लिखे गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Abhay Yadav (@elvish._.yadav._)

सॉन्ग की शुरुआत इन लिरिक्स से होती है- ''तू सोची तुझे गड्डी में घुमाउंगा, पैसे उड़ाउंगा, तेरे नखरे उठाउंगा, तेरी चाल में मैं आऊंगा, छोरी बावली हो गई है के।'' हालांकि, यह सिर्फ टीजर है, लेकिन फैंस को लिरिक्स इतने पसंद आए कि उन्होंने पूरा गाना जल्द से जल्द रिलीज करने की मांग कर डाली है।

एल्विश यादव अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

यूट्यूबर एल्विश के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो फैंस उनके और भी गाने रिलीज होते देखने वाले हैं। उनका एक सॉन्ग उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के साथ 14 सितंबर को रिलीज होगा। एल्विश जल्द ही शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' में भी चिटचैट करते दिखेंगे।