विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने शो में कंटेस्टेंट्स संग किया भेदभाव? विनर बनते ही एल्विश यादव ने कबूला सच

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 15 Aug 2023 09:34 AM (IST)

Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav एल्विश यादव सोशल मीडिया की दुनिया में बेहद पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav Twitter Image
Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav Twitter Image

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को अपना विनर मिल गया है। हफ्तों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार राव साहब यानी एल्विश यादव ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले में होस्ट सलमान खान ने एल्विश यादव का हाथ ऊपर उठाते हुए उनके विनर बनने की घोषणा की।

वहीं, अब शो जीतने के बाद एल्विश मीडिया से घिरे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने शो में सलमान खान के रवैये को लेकर भी बात की और बताया कि क्या उन्होंने कंटेस्टेंट्स संग भेदभाव किया या नहीं ?

सलमान पर लगे पक्षपात के आरोप

दरअसल,  बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान दर्शकों ने कई बार सलमान खान पर पक्षपात करने के आरोप लगाए। अब इस टॉपिक पर पिंकविला संग बात करते हुए एल्विश यादव ने खंडन करते हुए कहा कि सलमान बिल्कुल भी बायस्ड नहीं थे।

क्या बोले एल्विश ?

सलमान खान के भेदभाव करने पर बात करते हुए एल्विश ने मजाक करते हुए कहा, "हां, वो पक्षपाती थे, लेकिन सिर्फ मेरे लिए।" अफवाहों पर विराम लगाते हुए एल्विश ने आगे कहा, "वो नहीं थे, मेरे दोस्त। वो बेहद निष्पक्ष था। अगर जो चीज है, वो है। जो चीज नहीं है, वो नहीं है।"

एल्विश की जर्नी

एल्विश यादव सोशल मीडिया की दुनिया में बेहद पॉपुलर हैं। वो एक फेमस इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में उन्होंने शो शुरू होने के कुछ हफ्तों बाद बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। अब वो शो के विनर बन चुके हैं। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी वाइल्ड कार्ड एंट्री ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती हो।  

टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले तक केवल पांच कंटेस्टेंट्स अपना सफर पूरा कर पाए। एल्विश यादव के साथ फिनाले की रेस में अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे शामिल थे। हालांकि, टॉप 2 में अभिषेक और एल्विश पहुंच पाए। इसके साथ ही विनर की ट्रॉफी एल्विश ने उठाई और अभिषेक फर्स्ट रनरअप रहे।