विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 कब और कहां देखें, कौन-कौन हो सकता है प्रतियोगी, जानें सब कुछ

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Mon, 12 Jun 2023 08:30 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 निर्माता शो में कई ट्विस्ट और टर्न लेकर आने वाले हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2, Bigg Boss OTT 2 news
Bigg Boss OTT 2, Bigg Boss OTT 2 news

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जल्द जिओ सिनेमा पर शुरू होने वाला है। इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसका दूसरा सीजन काफी चर्चा में है। गौरतलब है कि बिग बॉस हमेशा से ही विवादों में रहने वाला रियालिटी शो रहा है। इसमें कई प्रतियोगी सुर्खियों में बने रहने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते नजर आते हैं। 

बिग बॉस का ओटीटी वर्जन कैसा है?

बिग बॉस का ओटीटी वर्जन भी काफी विवादित है। अब एक और दूसरा सीजन आने के लिए तैयार है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था। खास बात यह है कि इसे सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। उन्होंने इस शो में ड्रामा और एंटरटेनमेंट लेकर आने का वादा किया है। इसके चलते अब दर्शक उन्हें नए रोल में देखने के लिए बेकरार हैं। इस बार की शो की थीम है, 'इस बार जनता है असली बॉस।' 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

राज कुंद्रा

टेंटेटिव कंटेस्टेंट की बात की जाए तो शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी इस शो में नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष उन्हें लेकर काफी विवाद हुआ था। 

कुणाल कामरा

कुणाल कमरा कॉमेडियन है और उन्होंने कई शो में लाइव परफॉर्म किया है। हालांकि, उनका भी पिछला वर्ष काफी विवादों में रहा है। इसके चलते, वे भी शो में नजर आ सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

सूरज पंचोली

सूरज पंचोली को हाल ही में जिया खान मर्डर केस में कोर्ट से राहत मिली है। इसके चलते, उनके नाम की भी चर्चा है।

योहानी

'मानिके हिते' गाना गाने वाली श्रीलंका की फेमस सिंगर योहानी भी ओटीटी वर्जन में नजर आ सकती हैं।

सीमा टपारिया

वहीं, सीमा टपारिया भी शो में नजर आएंगी। वह इस बार के बिग बॉस ओटीटी 2 की पहली कंफर्म प्रतियोगी भी है। उनके अलावा, महीप कपूर, जिया शंकर, पूजा अग्रवाल, अविनाश सचदेव, अवेज दरबार, अंजली अरोड़ा, पलक पुरस्वानी जैसे कलाकार भी शो में नजर आ सकते हैं।

इस बार के बिग बॉस ओटीटी 2 में नया क्या है?

दरअसल इस बार कई नई चीजें इंट्रोड्यूस की गई है। खेल का पूरा नियंत्रण दर्शकों के हाथ में होगा। वह कभी भी गेम पर हावी हो सकते हैं। पहली बार दर्शकों को स्पॉट एलिमिनेशन और डेली टास्क में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 कब और कहां देखें?

बिग बॉस ओटीटी 2 सीजन 17 जून 2023 से जिओ सिनेमा और वूट सिलेक्ट पर स्ट्रीम होना शुरू होगा। बताए गए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे फ्री में देखा जा सकता हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)