विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: पुनीत सुपरस्टार से पहले बिना एलिमिनेशन बाहर हुए ये कंटेस्टेंट, दर्शकों ने बताया था अनफेयर

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 19 Jun 2023 09:13 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 शुरू होते ही शो के पॉपुलर ...और पढ़ें

Bigg Boss Ott 2 Puneet Superstar to Umar Riaz and Afsana Khan Thrown Out of the House Without Elimination/Instagram
Bigg Boss Ott 2 Puneet Superstar to Umar Riaz and Afsana Khan Thrown Out of the House Without Elimination/Instagram

HighLights

  1. पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस ने घर से किया निष्कासित
  2. पुनीत से पहले ये कंटेस्टेंट भी बिना एलिमिनेशन हुए हैं आउट
  3. इस कंटेस्टेंट के नॉमिनेशन को बताया था अनफेयर

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 की शुरुआत हो चुकी है। 17 जून को इस शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। सलमान खान के विवादित शो के शुरू होते ही कई धमाके हुए, जहां अविनाश और मनीषा रानी के बीच पलक पुरसवानी को लेकर खूब तू-तू, मैं-मैं हुई।

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी कंटेंट से ऑडियंस का ध्यान खींचने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट की नाक में आते ही दम कर दिया। उन्होंने बिग बॉस की चीजों को उथल-पुथल करके रख दिया, जिसकी वजह से बिग बॉस ने उन्हें बिना एलिमिनेशन के निष्कासित कर दिया।

वैसे पुनीत सुपरस्टार अकेले ऐसे कंटेस्टेंट नहीं हैं, जिन्हें सीधा-सीधा घर से बेघर किया गया। उनसे पहले बिना एविक्शन के इन कंटेस्टेंट को भी बाहर किया गया। यहां पर देखें पूरी लिस्ट-

अफसाना खान

'तितलियां वर्गा' फेम अफसाना खान बिग बॉस सीजन 15 में नजर आई थीं। शुरुआत में तो उन्होंने सबका दिल जीता और सभी कंटेस्टेंट के साथ वह अच्छी रहीं, लेकिन जब उन्हें घरवालों ने नॉमिनेट किया, तो उनका एक अलग रूप ही फैंस को देखने को मिला।

अफसाना ने एविक्ट होने के बाद हाथों में चाकू लेकर खुद को मारने की धमकी दी थी। उन्होंने पहले राजीव को धमकी दी, फिर खुद को मारने की धमकी दी, जिसकी वजह से उन्हें मेकर्स ने बिना एविक्शन के ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।

मधुरिमा तुली

मधुरिमा तुली बिग बॉस सीजन 13 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आईं थीं। इस शो में उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह ने भी हिस्सा लिया था। दोनों के बीच बिग बॉस के घर में काफी तू-तू,मैं-मैं देखने को मिली।

हालांकि, एक समय ऐसा आया, जब मधुरिमा-विशाल की बात से झल्ला उठीं और उन्होंने उन्हें फ्रायपेन से बैक हिस्से पर तेज से मारा। उनके इस बर्ताव के लिए मेकर्स ने उन्हें सीधा निष्कासित कर दिया।

प्रियंका जग्गा

प्रियंका जग्गा बिग बॉस सीजन 10 में खूब बवाल मचाया था। ओम स्वामी के साथ मिलकर उन्होंने घर की महिला सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट के लिए भी अपशब्द का इस्तेमाल किया। एक बार तो वह लड़ाई में लोपामुद्रा राउत के परिवार के लिए कई ऐसी बातें कह गईं, जो सलमान खान भी बर्दाश्त न कर सके।

उन्होंने जब प्रियंका को समझाने की कोशिश की, तो वह सलमान से ही लड़ बैठीं और बदतमीजी पर उतारूं हो गईं, जिसके बाद दबंग खान ने उन्हें बेघर तो किया ही, लेकिन चैनल को भी ये चेतावनी दी कि अगर वह कभी दोबारा नजर आईं तो वह इस शो को छोड़ देंगे।

उमर रियाज

उमर रियाज का जाना फैंस को बिल्कुल भी सही नहीं लगा। उमर को प्रतीक सहजपाल से लड़ाई के बाद शो से सलमान खान ने सीधे तौर पर बाहर कर दिया था। 'किसी का भाई, किसी की जान' एक्टर ने कहा था कि कई बार उमर को ये समझाया गया था कि वह अपने गुस्से पर काबू करें, लेकिन उन्होंने एक बार भी नहीं सुनी और अब उन्हें इसका भुगतान करना पड़ेगा।

हालांकि, पहले तो हर किसी को यही लगा कि सलमान मजाक कर रहे हैं, लेकिन बाद में द्वार खुले तो कंटेस्टेंट हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर सलमान खूब ट्रोल हुए।

विकास गुप्ता

बिग बॉस सीजन 11 में नजर आए विकास गुप्ता एक समय पर मेकर्स के काफी पसंदीदा थे। बिग बॉस के दो से तीन सीजन में वह नजर आए।

हालांकि, जब अपने सीजन में जब उनकी अर्शी खान से भिडंत हुई तो एक्ट्रेस ने उनकी मां को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो विकास से बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने अर्शी को गुस्से में पूल में धक्का दे दिया। इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें निकाल दिया।

शिवाशिष मिश्रा

शिवाशिष मिश्रा बिग बॉस सीजन 12 में नजर आए थे। हालांकि, उनकी गलती बड़ी नहीं थी, लेकिन उन्होंने बिग बॉस के नियम को तोड़ते हुए जेल में जाने से इंकार कर दिया था, जिसकी वजह से बिग बॉस ने उन्हें जब ऑप्शन दिया, तो उन्होंने घर से खुद निकल जाना बेहतर समझा।