विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 Nomination: नॉमिनेशन की चपेट में आए ये कंटेस्टेंट्स, इस बार एलिमिनेशन बदल देगा पूरा गेम!

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 31 Jul 2023 09:51 AM (GMT+05:30)

Bigg Boss OTT 2 Nomination बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हालिया वीकेंड का वार चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें

Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2 Nomination, Twitter
Salman Khan Show Bigg Boss OTT 2 Nomination, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Nomination: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है। ये पहला मौका है जब सलमान किसी ओटीटी शो को होस्ट कर रहे हैं। उनके अलावा शो के कंटेस्टेंट्स भी खूब पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के हालिया वीकेंड का वार ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। शो में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। इसके अलावा एलिमिनेशन को लेकर भी दर्शकों की सांसे रुकी रही।

किस कंटेस्टेंट का हुआ एलिमिनेशन ?

मनीषा रानी और आशिका भाटिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेटेड थीं, लेकिन बाहर आशिका को जाना पड़ा। पब्लिक वोट्स के आधार पर सलमान खान ने आशिका को बिग बॉस के घर से बाहर जाने का फरमान सुनाया।

फिर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

मनीषा रानी इस बार तो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के एलिमिनेशन से बच गईं, लेकिन शायद किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। अब शो के अगले एविक्शन के लिए मनीषा रानी फिर से नॉमिनेट हो गईं। अगर वो शो से बाहर होती हैं तो ये बिग बॉस के लिए एक नुकसान है, क्योंकि मनीषा दर्शकों को शुरुआत से एंटरटेन करती आई हैं।

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट ?

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की लेटेस्ट अपडेट शेयर करने वाले फैन पेज ने नॉमिनेशन की जानकारी दी है। खबर के अनुसार, घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है, इनमें मनीषा रानी के साथ जैद हदीद, जिया शंकर और अविनाश सचदेव का नाम शामिल है।

अर्चना गौतम से मिली तारीफ

मनीषा रानी की बात करें तो हाल ही में उनकी तारीफ बिग बॉस 16 की पॉपुलर कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने की है। उन्होंने मनीषा को उनके एंटरटेनिंग नेचर के लिए एप्रीशिएट किया। उन्होंने एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की भी उनकी रियल पर्सनैलिटी के लिए तारीफ की।

क्या बोलीं एक्ट्रेस ?

अर्चना गौतम ने एक इंटरव्यू में मनीषा के बारे में बात करते हुए कहा, "मनीषा एक अच्छी लड़की है और मुझे अच्छा लग रहा है वो अपना 100% दे रही है। लोगों को हंसाने के लिए वो कभी कार्टून, तो कभी जोकर, कभी एक चुलबुली लड़की, तो कभी भूत बन जाती है और ये चीजें अच्छी हैं।"