विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: फिनाले में सलमान खान ने लगाई मनीषा रानी की क्लास! वीडियो आया सामने

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 14 Aug 2023 08:24 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का आज ग्रैंड फिनाले हैं। फिनाले में ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale में लगी मनीषा रानी की क्लास। Photo-Instagram
Bigg Boss OTT 2 Grand Finale में लगी मनीषा रानी की क्लास। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: बस कुछ ही मिनट में 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का ग्रैंड फिनाले का आगाज होने वाला है। शो के प्रोमो देख ये कहना गलत नहीं होगा कि फिनाले में खूब धमा-चौकड़ी मचने वाली है। हालांकि, शो के आखिरी एपिसोड में एक कंटेस्टेंट को डांट भी पड़ गई। 

ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि 'एंटरटेनमेंट क्वीन' मनीषा रानी (Manisha Rani) हैं। मनीषा को सलमान खान (Salman Khan) से तारीफ भी मिली हैं और डांट भी। बीते दो वीकेंड के वार में मनीषा, होस्ट सलमान के निशाने पर थीं। अब फिनाले में भी उन्हें सल्लू मियां से फटकार मिली।

मनीषा रानी की लगी क्लास!

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि ग्रैंड फिनाले में पहुंचे महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) अपनी बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) से बात कर रहे होते हैं। इतने में मनीषा रानी उन्हें हाय बोलते हुए उन्हें 'लव यू' कहती हैं। बीच में टोकते हुए सलमान खान, मनीषा को डांट लगाते हैं। वह कहते हैं, 'अरे यार, बाप को बेटी से बात करने दो।' सलमान की ये बात सुन मनीषा 'ओके ओके' कहकर चुप हो जाती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

पिता की बातें सुन इमोशनल हुईं पूजा भट्ट

महेश भट्ट ने शो में पूजा भट्ट से इमोशनल बात की, जिसके बाद एक्ट्रेस की आंखें भर आईं। महेश भट्ट ने कहा, "पूजा, लगता है स्कूल के बाहर खड़ा हूं तुम्हारी पानी की बोतल लेकर। मां रोज तुम्हारा शो देखती है।" ये सुन पूजा रोने लगती हैं और अपने पिता को फ्लाइंग किस देती हैं। 

कौन बनेगा 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर?

विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में पूजा भट्ट, मनीषा रानी, बेबीका धुर्वे, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान शामिल हैं। विनर की रेस में जिनके बीच मुकाबला कड़ा है, वो हैं एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान। वोटिंग लाइन बंद हो गई है और विनर का नाम भी तय हो गया। ग्रैंड फिनाले के आखिर में सलमान खान विनर की अनाउंसमेंट करेंगे। फैंस विनर का नाम जानने के लिए बेताब हैं।