विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का पहला नॉमिनेशन, इन चार कंटेस्टेंट्स पर लटकी घर से बेघर होने की तलवार

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 20 Jun 2023 11:45 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) की शुरुआत हो चुकी है। शो में ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2, First nomination of Bigg Boss Photo Credit Instagram
Bigg Boss OTT 2, First nomination of Bigg Boss Photo Credit Instagram

HighLights

  1. शो के तीसरे दिन शो में नॉमिनेशन टास्क हुआ।
  2. टास्क की शुरुआत आकांक्षा पुरी से की गई, जिन्होंने बेबी का नॉमिनेट किया।
  3. बेबीका, पलक, जिया और अविनाश नॉमिनेट लिस्ट में।

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Bigg Boss OTT 2: 17 जून से रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2'  (Bigg Boss OTT 2) की शुरुआत हो चुकी है। शो में 13 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे, लेकिन 24 घंटे के अंदर-अंदर  कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

शो के तीसरे दिन यानी 20 जून को इस शो का पहला नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला। 12 कंटेस्टेंट्स ने खुद को बचाने के लिए एक-दूसरे पर अटैक किए, जिसके चलते शो से चार सदस्यों को नॉमिनेशन में रखा गया है।

चार घरवालों पर लटकी बेघर होने की तलवार

बिग बॉस ने शो के तीसरे दिन शो में नॉमिनेशन टास्क रखा। सभी घर वालों को जंगल में बुलाकर एक-एक कर सभी घरवालों को नॉमिनेट टास्क करने को कहा। ऐसे में एक-एक कर सभी ने एक-दूसरे पर वार किया। इस टास्क की शुरुआत आकांक्षा पुरी से की गई, जिन्होंने बेबी का नॉमिनेट किया।

इसके अलावा फलक, आलिया, अविनाश, जिया, पलक और जद हदीद ने भी बेबीका को नॉमिनेट किया। इसके अलावा पूजा भट्ट ने पलक का नाम लिया, अभिषेक और पलक को नॉमिनेट किया। पलक ने अविनाश को नॉमिनेट किया। अभिषेक ने अविनाश का नाम लिया। जद हदीद ने बेबीका और मनीषा को नॉमिनेट किया। मनीषा ने पलक और जिया को नॉमिनेट किया।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

ये चार सदस्य हुए नॉमिनेट

ऐसे में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए बेबीका, पलक, जिया और अविनाश नॉमिनेट को सबसे ज्यादा नॉमिनेट होने के वोट मिले है। अब देखना होगा किसका बिग बॉस के घर में सफर खत्म होता है और कौन इस नॉमिनेशन से बच निकलता है।

पुनीत सुपरस्टार की हो सकती है फिर से एंट्री

बता दें, शो से पुनीत सुपरस्टार को उनके बिहेवियर की वजह से महज 24 घंटे ही बिग बॉस में टिकने का मौका मिला। उनका बाहर जाना फैंस को रास नहीं आया और लोगों ने 'लॉर्ड पुनीत' को वापस लाने के लिए सोशल मीडिया पर एड़ी से चोटी का दम लगा दिया।