विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: अविनाश सचदेव व पलक पुरस्वानी के बीच तू-तू मैं-मैं, एक-दूसरे पर जमकर साधा निशाना

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 23 Jun 2023 07:34 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 बिग बॉस ओटीटी 2 में कई कलाकार भाग ले रहे है। इस शो में पूजा भट्ट ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2: पलक पुरस्वानी, अविनाश सचदेव
Bigg Boss OTT 2: पलक पुरस्वानी, अविनाश सचदेव

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में अविनाश सचदेव और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड पलक पुरस्वानी भी नजर आ रही हैं। इस बीच अविनाश ने पलक को बेवकूफ लड़की करार दिया है। गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के आगामी एपिसोड में अविनाश और पलक को एक-दूसरे से गंभीर बहस करते हुए देखा जा सकता है। इस पर सभी का ध्यान भी गया है। 

बिग बॉस ओटीटी टू कबसे वूट और जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है?

बिग बॉस ओटीटी टू 17 जून से वूट और जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे इसमें कई रोचक बदलाव भी आ रहे हैं। अब आगामी एपिसोड में और ज्यादा मनोरंजन होने की आकांक्षा जताई जा रही है। अविनाश सचदेव और पलक पुरस्वानी के बीच बहस हो गई है। इसके चलते, घर का माहौल बिगड़ जाता है।

पलक-अविनाश के बीच बहस क्यों हो जाती हैं?

पलक अविनाश के साथ अपना इशू सुलझाने जाती हैं। इसके चलते, दोनों के बीच बहस हो जाती हैं। दोनों एक-दूसरे के बारे में भली-बुरी बातें कहते हैं। अविनाश पलक को डांटते हुए कहते हैं,

"सुनने की क्षमता रखिए। आप बेवकूफ लड़की हो।"

इस पर पलक पुरस्वानी कहती हैं,

"अविनाश तुम्हारे साथ बात करना असंभव है। तुम्हारा मुंह गटर वाला है और तुमसे बात नहीं करनी चाहिए।"

बिग बॉस ओटीटी 2 में किसे जेल भेज दिया गया था?

बिग बॉस ओटीटी 2 में घरवालों ने आकांक्षा पुरी, बेबिका ध्रुवे, आलिया सिद्दीकी को जेल भेज दिया गया था। इसके पीछे कारण यह है कि तीनों को फेक बताया गया था। इस बीच वे इस टास्क को हार गए हैं क्योंकि दर्शकों को ऐसा नहीं लगता। इसी के चलते, अब घर का बीबी करेंसी कलेक्शन जीरो हो गया है।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बिग बॉस ओटीटी 2 में कितने प्रतियोगी हैं?

बिग बॉस ओटीटी टू में सनी लियोनी, पूजा भट्ट और एमसी स्टैन पैनलिस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं। वहीं, शो में 13 प्रतियोगी हैं। इनमें अविनाश सचदेव, पलक पुरस्वानी, बेबिका धुर्वे, जिया शंकर, आलिया सिद्दीकी, फलकनाज, धीरज भरोसा, अभिषेक मल्हार और पूजा भट्ट शामिल है। बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसका खास एपिसोड रात को 9:00 बजे जिओ सिनेमा ऐप पर देखा जा सकता है।