विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती हुआ फुकरा इंसान !

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 13 Aug 2023 09:21 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Hospitalised बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ रहें अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Hospitalised Photo Credit Instagram
Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Hospitalised Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।  Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Hospitalised: बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। अभिषेक मल्हान की पिछले दिनों तबीयत खबर चल रही थी। कई बार शो में उनकी दोस्त औकर दूसरी  कंटेस्टेंट मनीषा रानी उनका सर दबाती नजर भी आई।

अब खबर है कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि अभिषेक मल्हान ने बहन ने सोशल मीडिया पर ट्विट किया है. इसके बाद से ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। 

अभिषेक की बहन ने दी जानकारी

फुकरा की बहन प्रेरणा भी एक जानी-मानी यूट्यूबर है। उन्होंने कुछ ही देर पहले इस खबर को सोशल मीडिया पर साझ कि है। उन्होंने ट्वीट किया, अभी पता चला कि अभिषेक काफी अस्वस्थ हैं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए, वह आज रात आप सभी के लिए प्रदर्शन नहीं कर पाएगा। उन्होंने पूरे सीजन में हमारा भरपूर मनोरंजन किया है। आइए उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।

फुकरा के हाथ पर चढ़ी ड्रिप

बता दें, फुकरा के हाथ पर ड्रिप लगी है। इतना ही नहीं वह शनिवार वाले लाइव से गायब थे और जब आए थे तब उनके हाथ पर ड्रिप लगी थी। इसके बाद टास्क के बाद वह वापस मेडिकल रूम में चले गए थे। खबर है कि उनकी मां भी मुंबई पहुंची हैं। दरअसल वह फिनाले में बेटे को सपोर्ट करने पहुंचीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके बेटे अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे।

 टोनी कक्कड़ और असीस कौर धमाल

'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में आज तमाम फेमस सिंगर्स घर में शिरकत करेंगे और पूरा एंटरटेनमेंट करेंगे। मनीषा रानी के फेवरेट टोनी कक्कड़ भी घर में आए। दूसरी तरफ असीस कौर भी घर में आईं और एल्विश ने उनके गानों पर खूब मजे किए। वो ही नहीं सभी घरवाले गानों पर झूम रहे थे।