विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 2: आशिका ने खुलेआम महेश भट्ट के बारे में बोल दी ऐसी बात, सुनकर यूजर्स को लगा 440 वॉट का झटका

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 07 Aug 2023 04:39 PM (IST)

Bigg Boss OTT 2 आशिका भाटिया भले ही सलमान खान के शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आई ...और पढ़ें

Bigg Boss OTT 2 आशिका भाटिया ने उड़ाया पूजा के पिता महेश भट्ट का मजाक/Photo- Aashika Bhatia
Bigg Boss OTT 2 आशिका भाटिया ने उड़ाया पूजा के पिता महेश भट्ट का मजाक/Photo- Aashika Bhatia

HighLights

  1. आशिका भाटिया ने लाइव में महेश भट्ट पर किया कमेंट
  2. बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट की बात सुनकर फैंस भी हुए हैरान
  3. बिग बॉस ओटीटी में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आई थीं आशिका भाटिया

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: आशिका भाटिया ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में भले ही वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री ली थी, लेकिन उन्होंने अपने बेबाक बोल और सिंपल गेम से फैंस का दिल जीत लिया था। दो हफ्ते के अंदर ही आशिका ने पूजा भट्ट से लेकर फलक नाज और जिया शंकर सहित अच्छे-अच्छे घरवालों को इस गेम में पछाड़ दिया था।

उन्होंने अपने बिंदास बोल से कई घरवालों की बोलती भी बंद की। बिग बॉस ओटीटी 2 बाहर आने के बाद भी वह अपने 'फेम' ग्रुप यानी कि अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और मनीषा रानी को सपोर्ट कर रही हैं।

हाल ही में आशिका भाटिया ने खुलेआम पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट को लेकर खुलेआम कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर फैंस भी बिल्कुल दंग रह गए।

महेश भट्ट को लेकर आशिका भाटिया ने कही ये बात

आशिका भाटिया जब से बिग बॉस ओटीटी 2 से आई हैं, तब से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बहुत प्यार दे रहे हैं। प्रेम रतन धन पायो एक्ट्रेस भी अपने फैंस से लगातार जुड़ी हुई हैं। कुछ दिनों पहले घर में फिनाले वीक हुआ था, जहां सभी कंटेस्टेंट के परिवार से कोई न कोई उनसे मिलने आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में जब आशिका भाटिया लाइव आईं, तो फैंस ने उनसे दिल खोलकर सवाल किये। ऐसे में एक फैन ने उनसे ये तक पूछ डाला कि वह पूजा के पिता महेश भट्ट पर आपका क्या कहना है?

View this post on Instagram

A post shared by divenexplorer (@divenexplorer)

कुछ देर तो आशिका शांत रहीं, उसके बाद उन्होंने गाना गया 'महेश दल्ले'। आशिका भाटिया के मुंह से ये सुनकर फैंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

आशिका भाटिया का लाइव पर आकर महेश भट्ट के बारे में ऐसी बात कहना किसी को पसंद आ रहा है, तो कोई ये कह रहा है कि इसका करियर अब बिल्कुल खत्म हो चुका है। एक यूजर ने लिखा, "इसमें बिल्कुल कंगना वाले गट्स हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "खतरों के असली खिलाड़ी तो आप ही हो"।

अन्य यूजर ने लिखा, "मजा आ गया, इनको बोलने में बिल्कुल भी घबराहट नहीं हुई"। हालांकि, एक यूजर आशिका को ये समझाते हुए नजर आया कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, इसका फर्क उनके करियर पर पड़ सकता है।