Shehnaaz Gill का नया वीडियो हो रहा है वायरल, देखकर आपका दिल हो जाएगा खुश
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप शहनाज के एक अलग ही टैलेंट से रूबरू होंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बिग बॉस' के घर में ड्रामा क्वीन के नाम के फेमस रहीं शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन किसी न किसी वजह से हमेशा ही ट्रेंड करती रहती हैं। शहनाज ने 'बिग बॉस' के घर में अपनी क्यूटनेस और खूबसूरती से सभी का दिल जीता। वहीं शो के दौरान शहनाज एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला संग अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। शो के बाद भी दोनों का नाम काफी सुर्खियों में रहा। फैंस दोनों की जोड़ी को एक साथ काफी पंसद करत हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप शहनाज के एक अलग ही टैलेंट से रूबरू होंगे।
View this post on Instagram
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में इस वीडियो में वह खुद की आवाज में एक पंजाबी गाना गा रही हैं। आप खुद सुन सकते हैं कि शहनाज कितनी सुरीली आवाज में गाना गा रही हैं। उन्हें सुनकर आप उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। शहनाज का ये गाने वाला वीडियो उन्हीं के एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शहनाज का ये नया अंदाज सभी को पसंद आ गया है।
बात दें कि हाल ही में शहनाज गिल का नया म्यूजिक वीडियो 'कुर्ता पजामा' रिलीज हुआ है। वहीं टोनी कक्कड़ औश्र शहनाज का ये गाना काफी ट्रेंड कर रहा है। उनके इस गाने को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। साथ ही वह इस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। हालांकि 'कुर्ता पजामा' सॉन्ग ने शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के गाने 'भुला दूंगा' का रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ा है, लेकिन जिस स्पीड से इसे लाइक किया जा रहा है, कुछ समय में ये शहनाज का सबसे बड़ा गाना भी बन सकता है।