विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस के घर में किस करते कैमरे में कैद हुए ये दो कंटेस्‍टेंट

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 20 Dec 2015 12:46 PM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2015 08:14 AM (IST)

वैसे तो इन दिनों 'बिग बॉस' के घर में आए दिन नए तमाशे देखने को मिलते रहते हैं। मगर जिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो इन दिनों 'बिग बॉस' के घर में आए दिन नए तमाशे देखने को मिलते रहते हैं। मगर जिस कंटेस्टेंट को अब तक सबसे ज्यादा फुटेज मिले हैं, वो हैं प्रिंस नरूला। ये बिग बॉस के घर में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज दे रहे हैं। अफेयर्स के मामले में भी सबसे आगे हैं।

पहले दिगांगना और फिर युविका पर इनका दिल आया, मगर दोनों के घर के बाहर जाते ही अब प्रिंस की नजरें जिस कंटेस्टेंट पर टिक गई हैं, वो हैं हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने वालीं नोरा फतेही और जब प्रिंस को एक टास्क के तहत नोरा को रोमांटिक डेट पर ले जाने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी फीलिंग भी जाहिर कर दी और यहां तक कि वो नोरा को किस करने से भी नहीं चूके और उनकी ये हरकत कैमरे में कैद भी हो गई।

बिग बॉस ने दोनों के लिए गार्डन एरिया में स्विमिंग पूल के पास डेट अरेंज की। इसी दौरान प्रिंस ने अपनी फीलिंग जाहिर करते हुए नोरा को किस भी कर लिया।

आपको बता दें कि जब से नोरा ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी है, तभी से प्रिंस और उनकी नजदीकियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब देखना दिलचस्प है कि क्या वाकई में इन दोनों के दिलों में एक दूसरे के लिए प्यार है या सिर्फ फुटेज पाने और शो जीतने के लिए ऐसा कर रहे हैं।