विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौहर खान बनी बिग बॉस सीजन 7 की विजेता

By Edited By:
Published: Sat, 28 Dec 2013 09:19 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2014 03:16 PM (IST)

टीवी रियलटी शो बिग बॉस सीजन 7 के विजेता का ऐलान हो गया है। आखिरी चार सदस्यों में शामिल गौहर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी रियलटी शो बिग बॉस सीजन 7 के विजेता का ऐलान हो गया है। आखिरी चार सदस्यों में शामिल गौहर खान ने सीजन 7 के विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। पिछले 104 दिनों से चली आ रही बिग बॉस की जंग शनिवार को खत्म हो गई। आज लगता है कि गौहर खान की कही हुई उस बात को खुदा ने सुन लिया। गौहर कहा करती थीं कि जो रसोई में काम करता है वह जीतता है। सूत्रों के अनुसार दूसरे नंबर पर तनिषा ने बाजी मारी है, जबकि तीसरे पर एजाज खान और संग्राम सिंह चौथे स्थान पर जीत हासिल की है।

गौरतलब है कि बिग बॉस-7 का सफर 14 सेलेब्रिटीज के साथ 15 सितंबर से कलर्स चैनल पर शुरू हुआ था। बिग बॉस के घर में गौहर खान किसी भी टास्क में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट साबित हुईं हैं। वहीं एजाज घर के एंटरटेनर, तनिषा भरोसेमंद दोस्त और संग्राम अपने पॉजिटिव नेचर से लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए हैं। विनर अनाउंस होने से पहले गौहर खान की मां राजिया जफर खान ने कहा था, 'अपनी बच्ची पर नाज है मुझे. वो बड़ी समझदारी और सच्चाई से आगे बढ़ी है।'

बिग बॉस में यह लगातार चौथा मौका है जब किसी महिला सदस्य ने बिग बॉस का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले श्वेता तिवारी, जूही और उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस को जीता था।

::गौहर खान का करियर::

-मॉडल, वीजे, एक्टर

-गौहर खान (33) का जन्म 23 अगस्त, 1980 को पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ। छोटे पर्दे की अभिनेत्री निगार खान की बहन हैं

-2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर चौथे स्थान पर रहीं

-2003 में फिल्म मिस इंडिया से करियर की शुरुआत। 2009 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म रॉकेट सिंह में काम किया

-बिग बॉस में हिस्सा लेने से पहले टीवी के मशहूर शो झलक दिख ला जा और खान सिस्टर में भी हिस्सा ले चुकी हैं

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर