विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bigg Boss 20 को मिल गया पहला कैप्टन, अड़ियल खिलाड़ी के हाथ आई घर की सत्ता; निकाली इस कंटेस्टेंट पर खुन्नस

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:49 PM (IST)

बिग बॉस सीजन 20 का गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और दिलचस्प होता जा रहा है। सलमान खान के ...और पढ़ें

बिग बॉस 20 को मिला पहला कैप्टन/ Photo- Instagram

बिग बॉस 20 को मिला पहला कैप्टन/ Photo- Instagram

HighLights

  1. बिग बॉस 20 को मिल गया घर का पहला कप्तान 

  2. कैप्टन बनते ही इस कंटेस्टेंट ने लिया बदला 

  3. इस हफ्ते बिग बॉस से एलिमिनेट हो सकती हैं ये कंटेस्टेंट 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss 20) को शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए हैं कि घर में मौजूद लोगों ने अपनी प्रायोरिटी खुलकर सामने रख दी है। बीते दिन गुल्लू, यंग और आसिफ के बीच कैप्टेनसी टास्क खेला गया। जहां घर में मौजूद बाकी के कंटेस्टेंट ने अपने फेवरेट को सपोर्ट किया। कल के टास्क के बाद अब फाइनली बिग बॉस सीजन 20 को उनका पहला कैप्टन मिल चुका है।

यह बना बिग बॉस 20 का पहला कैप्टन

सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 20 के पहले हफ्ते में जिस कंटेस्टेंट के हाथ कैप्टेनसी की बागडोर आई वह सिंगर यंग डीएसए हैं, जिनको पॉपकॉर्न टास्क में काजी से लेकर स्कॉउट और अरशिफा सहित कई कंटेस्टेंट का सपोर्ट मिला था। यंग ने शुरूआत से ही काफी अच्छे रिश्ते बनाए हैं, लेकिन वह इस सीजन के सबसे अड़ियल कंटेस्टेंट भी हैं, क्योंकि एक बार जिसे वह निशाना बना रहे हैं, उसे शो से निकालने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगा रहे हैं।

Screenshot 2026-09-10 164328

यंग ने कैप्टन बनते ही छीनी इस कंटेस्टेंट की लाइफलाइन

ये हम आपको बता चुके हैं कि इस बार सभी कंटेस्टेंट के पास दो लाइफलाइन्स हैं। एक उनकी है और दूसरी उन्हें बिग बॉस की तरफ से वरदान के रूप में मिली है। ऐसे में यंग डीएसए के हाथ में केप्टनसी आना कनिका मान के लिए पहले ही हफ्ते में बड़ी मुसीबत बन गया है। दरअसल, टास्क से पहले बिग बॉस ने तीनों ही दावेदारों से ये पूछा था कि अगर वह कैप्टन बने, तो किनकी लाइफलाइन वह छीनना चाहेंगे।

Screenshot 2026-09-10 164503

जिसमें गुल्लू ने उदिती सिंह, आसिफ ने अरशिफा खान और यंग डीएसए ने कनिका मान का नाम लिया था। अब यंग के हाथ पहली कैप्टेनसी आई है और कनिका मान की एक लाइफ लाइन चली गई है। वह इस हफ्ते में पहले से ही नॉमिनेशन में थी और एक लाइफलाइन छिनने से उनके एलिमिनेशन के चांस और भी ज्यादा बढ़ चुके हैं। इस हफ्ते सलमान खान के शो से बाहर होने के लिए जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं, उसमें कनिका मान, लव गिल, उदिती सिंह और अरशिफा का नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Manoj Tiwari की 26 साल की बेटी को मिलती हैं रेप की धमकियां? छलका दर्द बोलीं- 'लोग सोचते हैं कि मैं...'

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 के इस कंटेस्टेंट के लिए पहली बार सलमान का शो देख रहे हैं Arijit Singh, कहा- 'रॉकस्टार है उधर..