Bigg Boss 19 Teaser: इस बार शो में होगी घरवालों की सरकार, बिग बॉस के नए टीजर में नेता बने नजर आए सलमान खान
बिग बॉस 19 का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। गुरुवार को JioHotstar ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे शेयर किया। शो का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होगा। टीजर में सलमान खान ने इस साल की थीम में एक बड़ा ट्विस्ट दिखाया है। इस बार शो की थीम राजनीति होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के विवादित शो बिग बॉस 19 ने लंबे समय से मेकर्स के बीच हलचल मचाई हुई है। शो का प्रोमो रिलीज करने के बाद मेकर्स ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। भाईजान को देखकर लग रहा है इस बार शो में टू मच फन होने वाला है क्योंकि खुद होस्त सलमान खान ने इसका वादा किया है।
अबकी बार मनोरंजन की गारंटी
कंटेस्टेंट को लेकर जानकारी अभी सिक्रेट रखी गई है लेकिन मेकर्स समय के साथ-साथ कुछ प्रोमो और टीजर रिलीज कर दर्शकों की उत्सुकता को बनाए हुए हैं। एक बात तय है इस सीज़न में ड्रामा और मनोरंजन की गारंटी है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Contestants: सलमान खान के शो में होगी कंट्रोवर्शियल कुडी की एंट्री, थाने के काट चुकी है चक्कर?
क्या घरवाले चलाएंगे सरकार ?
शेयर किए गए टीजर में सलमान खान एक राजनेता की वेशभूषा में दर्शकों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड पॉलिटिक्स से संबंधित लग रहा है। इस सीजन में एक जबरदस्त ट्विस्ट है - "घरवालों की सरकार"। इसका मतलब है कि इस बार घरवाले सरकार चलाएंगे। ऐसा पहली बार, होगा जब बिग बॉस का घर सभी घरवालों की सामूहिक राय से चलेगा।
View this post on Instagram
टीजर में क्या है नया?
सलमान टीजर में कहते हैं, "दोस्तों और दुश्मनों, हो जाओ तैयार क्योंकि इस बार घरवालों की सरकार। बहुत मज़ा होने वाला है यार।" शो के टीजर के रिलीज के साथ ही इसकी चर्चा तेज हो गई है और प्रशंसकों ने अपना उत्साह व्यक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
कब शुरू हो रहा शो?
बिग बॉस वैसे तो हर साल सितंबर या अक्टूबर के आसपास प्रीमियर होता है, इस साल 24 अगस्त से शुरू होगा। इसके अलावा कहा तो ये भी जा रहा है कि शो तीन महीने से ज्यादा चलेगा। इस हिसाब से शो के जनवरी 2026 तक चलने की उम्मीद है, जिससे यह लगभग छह महीने के रनटाइम के साथ अब तक के सबसे लंबे सीजन में से एक बन जाएगा।
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मीरा देओस्थले, लता सबरवाल, अपूर्वा मुखीजा, पूरव झा, नील मोटवानी, अरहान अंसारी, शशांक व्यास, खुशी दुबे, शरद मल्होत्रा, मून बनर्जी, गौव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट, राम कपूर और गौतमी कपूर जैसे सेलेब्स को अप्रोच किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।