Bigg Boss 19: 'वाह रे धोखा...' मिड-वीक एविक्शन के बाद Mridul Tiwari का किस पर फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 19 Mridul Tiwari Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 से मृदुल तिवारी एविक्ट हो चुके हैं। लाइव वोटिंग के आधार पर मिड-वीक एविक्शन में मृदुल ब ...और पढ़ें

एविक्शन के बाद मृदुल तिवारी का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) से मृदुल तिवारी का पत्ता भी साफ हो गया है। तगड़ी फैन-फॉलोइंग के बावजूद मृदुल का सफर बिग बॉस के घर से साफ हो गया है। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है और इसे धोखा बताया है।
बिग बॉस 19 के बीते एपिसोड में ऑडियंस घर में आई और उन्होंने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के लिए लाइव वोटिंग की। सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले को कैप्टेंसी का दावेदार बनना था और कम वोट पाने वाले को घर से जाना था। सबसे ज्यादा वोट पाकर शहबाज बडेशा (Shehbaaz Badesha) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) कैप्टेंसी के दावेदार बन गए, जबकि मृदुल को सबसे कम वोट मिला।
एविक्शन के बाद भड़के मृदुल
मृदुल तिवारी को लाइव वोटिंग में सिर्फ 4 वोट मिले। इसके चलते उन्हें बिग बॉस से जाना पड़ा। मृदुल के एविक्शन से घरवालों को बड़ा झटका लगा और हर किसी की आंखें नम हो गईं। अब शो से निकलने के बाद मृदुल ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "40 करोड़ वाले को 4 वोट। वाह रे धोखा।"
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Voting: मृदुल तिवारी के बाद अब इस कंटेस्टेंट के लिए खुलेगा मुख्य द्वार, मिले सबसे कम वोट्स?
View this post on Instagram
ट्रॉफी न जीतने का हुआ मलाल
नोएडा के रहने वाले मृदुल तिवारी बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहते थे। मगर उनका यह सपना टूट गया। उन्होंने अपने शहरवासियों से माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ग्रेटेस्ट नोएडा। सॉरी आपके लिए ट्रॉफी नहीं ला पाए।"
View this post on Instagram
मृदुल तिवारी के एविक्शन के बाद बिग बॉस 19 के घर में अभी सिर्फ 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं जिसमें मालती तिवारी, अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा हैं। इस वक्त घर का कैप्टन शहबाज हैं और बाकी सभी घरवाले नॉमिनेटेड हैं। अब कौन बिग बॉस से बाहर होगा, यह आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा।
यह भी पढ़ें- '1 घंटे का कप्तान...' स्मार्टनेस के चक्कर में Gaurav Khanna से छिनी कप्तानी? इस कंटेस्टेंट ने पलटा गेम

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।