विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस बार बदलने वाला है खेल, Bigg Boss 18 के नए प्रोमो ने बढ़ाई धड़कनें, जानें कब और कहां देख सकते हैं शो

Published: Mon, 23 Sep 2024 09:33 PM (IST)

इंडिया के सबसे कंट्रोवर्शियल शो में से एक बिग बॉस अब नेक्स्ट सीजन के लिए तैयार है। सलमान खान (Salman ...और पढ़ें

सलमान खान शो 'बिग बॉस 18' प्रोमो
सलमान खान शो 'बिग बॉस 18' प्रोमो

HighLights

  1. 'बिग बॉस 18' का नया प्रोमो आया सामने
  2. होस्ट के तौर पर लौटे सलमान खान
  3. बिग बॉस रखेंगे घरवालों के फ्यूचर पर नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 18 Promo: जिस पल का सभी को इंतजार था, वह अब से कुछ ही दिनों में आने वाला है। फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 18वां सीजन का प्रोमो जारी कर दिया गया है। सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर होस्ट के तौर पर लौट रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा के बीच मेकर्स ने 'बिग बॉस 18' का धमाकेदार प्रोमो जारी किया है, जिसे देख एक बात को पक्की है कि इस बार घर में टाइम का टांडव देखने को मिलने वाला है।

'बिग बॉस 18' के लिए जिन कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है, उनमें से अधिकतर टीवी इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियां हैं। निया शर्मा से लेकर पद्मिनी कोल्हापुरे तक को इस बार के सीजन का कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। वहीं, शो के बज के बीच मेकर्स ने 'बिग बॉस 18' का नया और धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की शो के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

'इस बार बदलने वाला है खेल'

'बिग बॉस' का हर सीजन किसी न किसी कॉन्सेप्ट के साथ शुरू होता है। इस बार के सीजन में टाइम ट्रैवल के कॉन्सेप्ट को रखा गया है। यानी भूत, वर्तमान और भविष्य के कॉन्सेप्ट के आधार पर कंटेस्टेंट्स को घर में रहना होगा। शो के नए प्रोमो में सलमान खान भी यही बताते देखे जा सकते हैं। वह कहते हैं कि इस बार बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर। 'पल पल इस बार खेल बदलने वाला है, घर में टाइम का तांडव आने वाला है।'

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कब और कहां देख सकेंगें 'बिग बॉस 18'

'बिग बॉस 18' शो टीवी पर कलर्स चैनल पर ही प्रसारित किया जाएगा। शो 6 अक्टूबर से रात 9 बजे शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में कन्फर्म हुई महेश बाबू के रिश्तेदार की एंट्री, नाम सुन लगेगा झटका, देखें कंटेस्टेंट्स की लिस्ट