यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: 'बिग बॉस' के घर में 24 घंटे के भीतर हुआ दूसरा शॉकिंग एविक्शन? नाम सुनकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका
Bigg Boss 18 Show सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस के घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट
- बिना एविक्शन के छोड़ा रियलिटी शो
- सलमान खान का शो है बिग बॉस 18
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो माना जाता है। मौजूदा समय में बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) को लेकर सलमान खान का शो काफी चर्चा में है। बीते रात को बिग बॉस के घर से गधराज के रूप में पहला एविक्शन हुआ है। लेकिन 24 घंटे के बाद ही दूसरे एविक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि बिग बॉस सीजन 18 के बाकी 17 कंटेस्टेंट्स में से एक ने बीच में सलमान (Salman Khan) के शो का साथ छोड़ दिया है। हैरानी की बात ये है कि बिना किसी एलिमिनेशन के ये सदस्य घर से बेघर हो गया है। आइए मामले को डिटेल्स में जानते हैं।
बिग बॉस 18 का दूसरा एविक्शन
रविवार को सलमान खान वीकेंड का वार होस्ट करते हुए नजर आए और उन्होंने बताया कि गधराज यानी जो गधा बिग बॉस के घर में मौजूद है, उसके रूप में इस सीजन का पहला एविक्शन हो रहा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि महज 24 घंटे के अंतराल में बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट गुनरत्न सदावर्ते (Gunratan Sadavarte) ने शो को अलविदा कह दिया है।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: क्या वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे Salman Khan? रेस में आगे इन सेलेब्स का नाम
.jpg)
बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट गुनरत्न सदावर्ते (फोटो क्रेडिट-जियो सिनेमा)
दरअसल बिग बॉस ताजा खबर सोशल मीडिया पेज की रिपोर्ट के आधार पर गुनरत्न ने बिना किसी एलिमिनेशन प्रक्रिया के बिग बॉस 18 से नाता तोड़ लिया है। बताया जा रहा है कि पेशवर वकील होने के नाते अपने किसी एक केस की तारीख को मद्देनजर रखते हुए वह बिग बॉस के घर से कुछ दिन के लिए बाहर आएंगे।

बिग बॉस 18- जियो सिनेमा
हालांकि, रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि डाकूओं के खानदान से ताल्लुक रखने वाले गुनरत्न सदावर्ते सलमान खान के रियलिटी शो में वापसी करते हुए भी नजर आ सकते हैं।
डाकूओं के खानदान से हैं सदावर्ते
बीते 6 अक्टूबर को बिग बॉस 18 के ग्रैंड प्रीमियर के दौरान जब बतौर कंटेस्टेंट गुनरत्न सदावर्ते का नाम सलमान खान ने अनाउंस किया तो हर किसी को हैरान हुई। लेकिन फिर उन्होंने खुद बिग बॉस के मंच पर इस बात का खुलासा किया कि वह डाकूओं के खानदान से आते हैं और उन्होंने शुरुआती दिनों में बिग बॉस के घर में भी खूब हल्ला मचाया।
.jpg)
बिग बॉस 18- जियो सिनेमा
बता दें कि टीवी पर कलर्स चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर आप भी सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को देखकर आनंद उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 'बिग बॉस 18' के मंच पर Mallika Sherawat ने Salman Khan को किया Kiss, फ्लर्ट करते ही शर्म से लाल हुए एक्टर
