विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munawar Faruqui ने विक्की जैन का खोला राज, बार-बार बिलासपुर जाने का बताया सच, 'कहा- दूसरी वाली के पास...'

Published: Mon, 19 Feb 2024 05:07 PM (IST)

बिग बॉस 17 (Bigg boss 17) के बाद मुनव्वर फारुकी ( Munawar Faruqui) और विक्की जैन ( Vicky Jain) की ...और पढ़ें

मुनव्वर फारुकी ने विक्की जैन का खोला राज, (X Image)
मुनव्वर फारुकी ने विक्की जैन का खोला राज, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारुकी अपने कमाल के सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। बिग बॉस 17 के घर में भी वो अक्सर दूसरों को रोस्ट करते हुए नजर आते हैं। इनमें उनके निशाने पर कई बार विक्की जैन आते थे। अंकिता लोखंडे से तो मुनव्वर फारुकी की गहरी दोस्ती थी, लेकिन उनके पति से अनबन वाला रिश्ता रहा। वहीं, अब कॉमेडियन ने एक बार फिर विक्की जैन को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है कि चर्चा में आ गए हैं।

बिग बॉस 17 के बाद मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन की मुलाकात एक बार फिर हुई। दोनों का रियूनियन बेहद मजेदार रहा।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: बिग बॉस के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट ने ठुकराया रोहित शेट्टी का शो, नाम सुन नहीं होगा यकीन

विक्की और मुनव्वर का रियूनियन

मुनव्वर फारुकी और विक्की जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टेली चक्कर के इस वीडियो में मुनव्वर फारुकी को दूर से आते हुए विक्की जैन दिखाई देते हैं। अपने फोन के वीडियो को जूम करते हुए मुनव्वर, विक्की पर फोकस करते हैं और कहते हैं- "अरे यार इस आदमी को इतने दिन झेल लिया अब और कितना झेलना पड़ेगा।" इसके बाद कॉमेडियन विक्की को आवाज देकर बुलाते हैं।

मुनव्वर ने उड़ाया विक्की का मजाक

विक्की जैन दूर से मुनव्वर फारुकी को देखकर खुश हो जाते हैं। विक्की, मुनव्वर की तरफ बढ़ते हैं, इस बीच कॉमेडियन कहते हैं- "बस यार हो गया न अब। नहीं मिलना इससे, चलो मिल ही लेते हैं।" थोड़ी देर बाद दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस से बाहर आईं Ankita Lokhande के करीबी का हुआ निधन, शो में बार-बार कर रही थीं याद, मिलने के लिए रहीं परेशान

बार-बार बिलासपुर जाने का खुला राज

मुनव्वर फारुकी वीडियो में बताते हैं कि वो कोलकाता जा रहे थे, इस बीच उन्हें विक्की जैन मिल गए। तभी विक्की कुछ बोलने की कोशिश करते हैं, इस पर मुनव्वर तुरंत कहते हैं- "विक्की भाई मुझे यहां तो बोलने देना।" इसके आगे मजाक करते हुए मुनव्वर कहते हैं- "विक्की भाई बिलासपुर जा रहे हैं, अपनी दूसरी वाली के पास।" मुनव्वर इसके साथ ही हाथ से दो उंगलियां भी दिखाते हैं। हालांकि, विक्की उनकी बात को हंस कर टाल देते हैं।