विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो को इन दो लीड एक्टर्स ने मारी लात, विवादों से रहा है काफी गहरा नाता

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 21 Sep 2023 06:55 PM (IST)

Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 के लिए मेकर्स लगातार एक से बढ़कर एक विवादित कंटेस्टेंट को अप्रोच कर ...और पढ़ें

Bigg Boss 17 Sheezan Khan and Munawar Faruqui Rejected Offer/ Photo- Instagram
Bigg Boss 17 Sheezan Khan and Munawar Faruqui Rejected Offer/ Photo- Instagram

HighLights

  1. इन दो बड़े स्टार्स ने मारी सलमान खान के शो को लात
  2. दोनों का ही विवादों से है गहरा नाता
  3. जल्द टीवी पर ऑन एयर होगा सलमान खान का 'बिग बॉस-17'

 नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 17: सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। कुछ दिनों पहले ही सलमान खान के साथ जब मेकर्स ने इस शो का पहला प्रोमो शेयर किया था, तो लोगों की बेसब्री दोगुने लेवल पर पहुंच गयी थी। कलर्स के इस विवादित शो का हिस्सा कौन-कौन से सितारे बनेंगे, इसके बारे में जानने के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी के बिग बॉस 16 और एल्विश यादव के बिग बॉस ओटीटी 2 के सफल सीजन के बाद अब मेकर्स 17वें सीजन को दिलचस्प बनाने के लिए एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में दो सबसे विवादित कंटेस्टेंट्स ने सलमान खान के शो के ऑफर को ठुकरा दिया है।

इन दो एक्टर्स ने ठुकराया सलमान खान के शो का ऑफर

सलमान खान के शो में जहां कई सितारे जाने के लिए बेताब हैं, तो वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो 'खतरों के खिलाड़ी 13' से हाल ही में एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट और टीवी हार्ट थ्रोब शीजान खान ने बिग बॉस 17 के ऑफर को ठुकरा दिया है।

यह भी पढ़ें: Sony Tv के इस फेमस शो की हुई घर वापसी, सलमान खान के Bigg Boss 17 के लिए खड़ी कर सकता है मुश्किलें

हाल ही में बिग बॉस से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले एक पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि शीजान खान को इस शो के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया। आपको बता दें कि बीते साल शीजान खान अपनी अलीबाबा को-स्टार तुनिषा शर्मा डेथ केस की वजह से विवादों से घिर गए थे।

इस स्टैंड अप कॉमेडियन ने मांगी थी मोटी रकम

शीजान खान के अलावा इस शो में पार्टिसिपेशन के तौर पर 'लॉकअप सीजन 1' के विनर मुनव्वर फारुकी की नाम भी सामने आ रहा था। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने मेकर्स से शो का हिस्सा बनने के लिए इतनी मोटी रकम मांगी कि उनका पत्ता शो का हिस्सा बनने से पहले ही साफ हो गया। आपको बता दें कि मंच पर स्टैंड अप कॉमेडी करने वाले मुनव्वर कई बार विवादों से घिर चुके हैं। 

बिग बॉस 17 की बात करें तो इस बार शो में सिर्फ दिमाग चलाने से काम नहीं चलेगा, कंटेस्टेंट को दिल से भी खेलना होगा और अपना पूरा दम दिखाना होगा। बिग बॉस भी इस बार तीन अलग अवतार में दिखाई देंगे। शो जल्द ही कलर्स पर आएगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में शामिल होगा ये यूट्यूबर, पॉपुलैरिटी में एल्विश और अभिषेक को भी देते हैं मात?