विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: मनारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारुकी की बोलती की बंद, आयशा खान को लेकर कही ऐसी बात, यूजर्स बोले-बैंग ऑन

Published: Fri, 22 Dec 2023 03:37 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss 17 मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले वाइल्ड कार्ड ...और पढ़ें

Bigg Boss 17: मनारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारुकी की बोलती की बंद / Photo- Instagram
Bigg Boss 17: मनारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारुकी की बोलती की बंद / Photo- Instagram

HighLights

  1. मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी का हुआ बिग बॉस में झगड़ा
  2. आयशा खान की वजह से मनारा और मुनव्वर की हुई लड़ाई
  3. सोशल मीडिया पर मनारा चोपड़ा की हुई तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी की लव लाइफ अब नेशनल टीवी पर आ चुकी है। शुरुआत में जहां फैंस को स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर का गेम काफी पसंद आ रहा था और उन्हें भर भरकर वोट्स मिल रहे थे, तो वहीं आयशा खान ने आते ही उनके गेम को पूरा बिगाड़ दिया है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने सलमान खान के शो में एंट्री लेते ही मुनव्वर फारुकी पर कई इल्जाम लगाए थे। अब दोनों के बीच ही नजदीकियां फैंस को हैरान कर रही हैं।

इस बीच ही अब शुरुआत से मुनव्वर फारुकी की सबसे अच्छी दोस्त बनकर रहीं मनारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारुकी को 'हिपोक्रिट' बताते हुए उनसे अपनी दोस्ती खत्म कर दी है।

मुनव्वर-मनारा के बीच हुआ झगड़ा

मुनव्वर फारुकी शुरुआत से ही मनारा चोपड़ा के लिए बिग बॉस 17 में स्टैंड लेते हुए नजर आए हैं। हाल ही में बिग बॉस 17 के मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में मनारा चोपड़ा स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की बैंड बजाते हुए नजर आ रही हैं। वह मुनव्वर को कहती हैं,

"मैं खुद के लिए स्टैंड लेती हूं। मैं हिपोक्रिट नहीं हूं, शायद आप होगे। मुझे वो शब्द पसंद नहीं आया जो आपने कहा, कैप्टेंसी भाड़ में जाए"। जिसके बाद जब मुनव्वर ने माफी मांगी, तो उन्हें जवाब देते हुए मनारा ने कहा, "आपको बोला है ना डिस्टेंट मेंटेन करने के लिए, मैं भी ये याद रखूंगी। आप जाइए अपने नए दोस्तों के पास"।

मनारा चोपड़ा की तारीफ करते दिखे यूजर्स

मनारा चोपड़ा ने जिस तरह से मुनव्वर फारुकी को खरी खोटी सुनाई, उसकी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "उन्होंने मुनव्वर को एकदम क्वीन अंदाज में जवाब दिया है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "जैसे उसने मुनव्वर को बोला कि मुझे नहीं अच्छा लगा, आप भी तो हिपोक्रिट हो, वह बैंग ऑन था"।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान शो में लौटेगा बिग बॉस 16 का ये हिट कंटेस्टेंट, रवीना टंडन भी आएंगी नजर?

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अन्य यूजर ने लिखा, "मुनव्वर को पता है कि मनारा इस गेम में कितनी इम्पोर्टेंट है। उसे शायद कन्फेशन रूम में बुलाया गया था मुनव्वर की लाइव फीड दिखाने के लिए"। आपको बता दें कि जब से आयशा घर में आई हैं, तब से मुनव्वर और मनारा की दोस्ती में दूरियां बढ़ गयी हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: मुनव्वर और आयशा बिग बॉस के घर में करते दिखे ऐसी हरकत, यूजर्स बोले- डूब गयी मुन्ना की लुटिया