विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Finale: फेवरेट कंटेस्टेंट को बनाना है विनर तो करना होगा ये खास काम, बस इतना है समय

Published: Wed, 24 Jan 2024 03:50 PM (IST)

Bigg Boss 17 Finale बिग बॉस की घड़ी का पहिया उल्टा घूम गया है और अब सलमान खान के शो ...और पढ़ें

बिग बॉस 17 में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए करना होगा अहम काम / फोटो- Instagram
बिग बॉस 17 में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए करना होगा अहम काम / फोटो- Instagram

HighLights

  1. बिग बॉस 17 के फिनाले में बस अब बचे हैं चार दिन
  2. अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए करना होगा ये अहम काम
  3. बिग बॉस 17 की उल्टी गिनती हुई शुरू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Finale: बिग बॉस सीजन 17 की घड़ी अब शुरू हो गयी है। एक तरफ जहां घर में मौजूद टॉप 5 कंटेस्टेंट इस सीजन का खिताब जीतकर अपने घर ट्रॉफी लेकर जाने के लिए बेकरार हैं, तो वहीं बाहर बैठी ऑडियंस भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखने का पल-पल इंतजार कर रहे हैं।

मुनव्वर फारुकी से लेकर मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार से लेकर अंकिता लोखंडे तक, हर फैन अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट की जीत की कामना कर रहा है, लेकिन सिर्फ इससे ही काम नहीं चलेगा। अगर आप अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर बनते देखना चाहते हैं, तो आपके पास अब बस इतना समय बचा हुआ है।

अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने के लिए करना होगा अहम काम

सोशल मीडिया पर फैंस कौन उनका फेवरेट कंटेस्टेंट है और किसका गेम उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है, इस पर आए दिन चर्चा करते हुए नजर आते हैं। यूजर्स ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ये भी बताते हैं कि उनके हिसाब से कौन सीजन जितना डिजर्व करता हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: नहीं काम आई 'पवित्र रिश्ता' की पॉपुलैरिटी, इस कमजोर खिलाड़ी ने अंकिता लोखंडे से छीनी टॉप 3 में जगह?

हालांकि, बिग बॉस सीजन 17 की ट्रॉफी जीतने के लिए इतना ही काफी नहीं है। आपको अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के हाथ में विनर की ट्रॉफी देखने के लिए उन्हें वोट्स करना होगा, जो आप जियो सिनेमा एप पर जाकर कर सकते हैं। बिग बॉस 17 के हर पल की अपडेट देने वाले पेज द खबरी ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (Twitter)पर शेयर करते हुए बताया कि वोटिंग लाइंस संडे को दोपहर 12 बजे तक ही खुली हैं। यानी कि आपके पास अब भी समय है, जहां आप अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए वोट कर सकते हैं।

वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस सीजन 17 के वोटिंग लिस्ट की बात करें तो फिनाले वीक में 2 लाख वोटों से जो सबसे आगे चल रहे हैं, वह स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी हैं।

उनका गेम दर्शकों को अब तक सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार, तीसरे नंबर पर मनारा चोपड़ा, चौथे नंबर पर अरुण माशेट्टी और पांचवें नंबर पर अंकिता लोखंडे हैं, जो फिलहाल सबसे पीछे चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे पर भड़कीं मनारा चोपड़ा की बहन, कहा- उधार के कपड़े पहनती है