विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Winner: चाह कर भी इसे नहीं हरा सकते टॉप 4 कंटेस्टेंट? लोगों ने घोषित कर दिया 'आइकॉनिक विनर'

Published: Tue, 23 Jan 2024 05:00 PM (IST)

Bigg Boss 17 Winner बिग बॉस सीजन 17 अब एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां घर में मौजूद ...और पढ़ें

Bigg Boss 17- इस कंटेस्टेंट को बताया फैंस ने आइकॉनिक विनर / फोटो- Instagram
Bigg Boss 17- इस कंटेस्टेंट को बताया फैंस ने आइकॉनिक विनर / फोटो- Instagram

HighLights

  1. ये कंटेस्टेंट बनेगा बिग बॉस 17 का अल्टीमेट विनर
  2. लोगों ने इस कंटेस्टेंट को घोषित कर दिया विनर
  3. बिग बॉस सीजन 17 का इस दिन होगा ग्रैंड फिनाले

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 की ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के हाथों में जाएगी, इसका इंतजार सितारों के परिवार के साथ-साथ दर्शकों को भी है। सलमान खान का विवादित रियलिटी शो अपने अंतिम गेम में है, जहां कंटेस्टेंट एक-दूसरे पर वार करने का और अपने दर्शकों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

एक तरफ जहां टॉप 5 कंटेस्टेंट एड़ी से चोटी का दम लगा रहे हैं, तो वहीं फैंस ने भी अब अपनी कमर कस ली है और धड़ाधड़ अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट्स कर रहे हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर इस कंटेस्टेंट के नाम का ट्रेंड चलाकर यूजर्स ने अभी से इस कंटेस्टेंट को विनर घोषित कर दिया है।

ये कंटेस्टेंट है बिग बॉस 17 का अल्टीमेट विनर?

बिग बॉस सीजन 17 में हर फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सपोर्ट कर रहा है। एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट से लेकर इस सीजन में नजर आए खिलाड़ियों तक ने उनके हिसाब से कौन बिग बॉस के इस सीजन की ट्रॉफी जीतेगा, इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: Mannara Chopra के सपोर्ट में उतरीं बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट, बोलीं- 'हद हो गई यार...'

हालांकि, कौन होगा विनर इस पर तो फैसला आना अभी बाकी है, लेकिन फैंस ने बता दिया है कि उनके हिसाब से इस सीजन की ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के घर जानी चाहिए।

हाल ही में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui)के फैंस ने ट्विटर पर 'आइकॉनिक विनर मुनव्वर' का ट्रेंड चलाया और सबसे शातिर खिलाड़ी माने कंटेस्टेंट को फैसले से पहले ही विनर घोषित कर दिया है।

बिग बॉस 17 में शुरुआत से कैसा रहा है मुनव्वर फारुकी का गेम?

बिग बॉस सीजन शुरुआत में 17 कंटेस्टेंट आए थे, जिनमें अंकिता लोखंडे के अलावा मुनव्वर फारुकी इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक थे। मुनव्वर फारुकी शुरुआत में हर किसी के साथ अपनी अच्छी बनाकर रखते थे और उन्हें घरवालों से बहुत ही कम लड़ते हुए देखा जाता था।

लड़ाइयों के बीच मुनव्वर फारुकी का सुलझा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। कई बार फैंस को ये ही लगा कि मुनव्वर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के चेले बन चुके हैं, जिसके बाद वीकेंड के वार में सलमान खान ने खुद भी उन्हें काफी हिंट दिया।

हालांकि, बिग बॉस सीजन 17 में मुनव्वर पर कई बार आरोप लगा कि वह वीकेंड के वार के फीड बैक के अनुसार पूरे वीक गेम खेलते हैं, इसके अलावा मनारा चोपड़ा ने उन्हें 'कन्फ्यूज' और 'हिपोक्रेट' तक कह दिया। हालांकि, इन सबके बावजूद भी उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करते रहे और एक या दो बार नहीं, बल्कि पूरे सीजन में ज्यादातर उन्हें बिग बॉस 17 का किंग बनाया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: विनर बनने की दावेदारी छोड़ेगा ये कंटेस्टेंट, पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर फिनाले को कहेगा अलविदा?