विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: अनुराग के बाद सटका इस कंटेस्टेंट का दिमाग, शो छोड़ने की लगाई रट्ट, कहा- 'मेरे हाथ-पैर ठंडे हो रहे'

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 01 Dec 2023 04:32 PM (IST)

Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल शो छोड़ने की जिद पर अड़े हुए ...और पढ़ें

अनुराग के बाद सटका इस कंटेस्टेंट का दिमाग, (X Image)
अनुराग के बाद सटका इस कंटेस्टेंट का दिमाग, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 ((Bigg Boss 17)के घर में पिछले कुछ दिनों से अफरा-तफरा मची हुई है। लड़ाई- झगड़े शो में पुरानी बात हो गई। अब तो कंटेस्टेंट्स सीधा बिग बॉस से पंगा लेने लग गए हैं।

बिग बॉस 17 में कुछ दिनों पहले अनुराग डोभाल ने मेकर्स पर खुलेआम भेदभाव करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें बिग बॉस से खूब फटकार भी खानी पड़ी थी। मामला इतना बढ़ गया था कि अनुराग डोभाल ने शो छोड़ने की रट्ट लगा दी थी।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: जिस बात का डर था आखिर वही हुआ, तहलका और अभिषेक के हाथापाई वाले कांड पर 'बिग बॉस' ने सुनायी सजा

बिग बॉस से कौन जाना चाहता है बाहर

बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल की राह पर अब एक और कंटेस्टेंट चल पड़ा है। इस बार बिग बॉस छोड़ने की जिद मनारा चोपड़ा ने लगाई है। बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें मनारा बेहद परेशान नजर आ रही हैं और शो छोड़ने की बात कह रही हैं।

मनारा के हाथ-पैर हुए ठंडे

बिग बॉस 17 के इस वीडियो में मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, ऐश्वर्या शर्मा और रिंकू धवन के साथ बैठी हुई हैं। तीनों उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है, बस बिग बॉस छोड़ने की बात कह रही है। बीच में मनारा ये भी कहती हैं कि शो में लोग बहुत मैनिपुलेटिव हैं, उनसे ये सब नहीं हो रहा है। वो बस यहां से जाना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ रहे हैं। पूरा मामला क्या है और क्या बिग बॉस, मनारा की इच्छा पूरी करेंगे ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: इस बार फिर होगा बिग बॉस में डबल एविक्शन, एक साथ कट जाएगा इन दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता?

बिग बॉस 17 एलिमिनेशन

बिग बॉस 17 में इस बार एलिमिनेट होने के लिए आठ कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट किए गए हैं। इनमें रिंकू धवन, विक्की जैन, खानजादी, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल और अरुण श्रीकांत मशेट्टी का नाम शामिल है। वोटिंग पोल की मानें तो सबसे कम वोट रिंकू धवन, खानजादी और अरुण मशेट्टी को मिले हैं। इनमें भी बिग बॉस 17 से बाहर होने के लिए रिंकू धवन का नाम की चर्चा लगातार सोशल मीडिया पर हो रही है।