विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oh Oh Jane Jaana पर सलमान खान ने अब्दु रोजिक को गोद में उठाकर किया जबरदस्त डांस, वीडियो पर दिल हारे फैंस

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Thu, 16 Feb 2023 10:43 AM (IST)

बता दें कि अब्दु रोजिक ने भले ही बिग बॉस 16 की ट्रॉफी नहीं जीती हो लेकिन उन्हें दर्शक बेहद ...और पढ़ें

Photo Credit : Salman Khan Abdu Rozik Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Salman Khan Abdu Rozik Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: सलमान खान होस्टेड 'बिग बॉस 16' को फाइनली उनका विनर मिल चुका है। 'बिग बॉस 16' की ट्रॉफी एमसी स्टैन ने जीती है। शो में आने के बाद इसके सभी इसके सभी कंटेस्टेंट काफी सुर्खियों में आ गए हैं। वहीं, शो में सबसे ज्यादा अगर किसी को प्यार मिला है तो वो हैं अब्दु रोजिक। अब्दु की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। दर्शक ही नहीं बल्कि सलमान खान भी अब्दु रोजिक के फैन हैं। इसी बीच अब्दु और सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान, अब्दु को गोद में उठाकर झूम रहे हैं।

 

'ओ ओ जाने जाना' पर सलमान- अब्दु का डांस वायरल

अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान और अब्दु रोजिक को मस्ती करते देखा जा सकता है। वीडियो में सलमान, अब्दु रोजिक के साथ अपने ही सुपरहिट सॉन्ग 'ओ ओ जाने जाना' पर डांस करते दिख रहे हैं। वहीं, सलमान खान भी उनके साथ झूमते दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों का स्वैग बस देखते ही बन रहा है। पहले वीडियो में दोनों मस्ती भरे अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे में सलमान अपनी गोद में अब्दु को उठाकर झूमते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

अब्दु की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

सलमान खान और अब्दु रोजिक के इस डांस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर फैंस सलमान के स्वैग और अब्दु की क्यूटनेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'अब्दु का करियर बन गया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'कौन-कौन मिस करेगा बिग बॉस।' एक ने कहा, 'सुपर छोटा भाईजान।'