विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16: देखते रह गए विनर एमसी स्टैन, बाजी मार ले गया ये सीधा-सादा कंटेस्टेंट, वसूली सबसे ज्यादा फीस

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 15 Feb 2023 04:50 PM (IST)

Bigg Boss 16 Highest Paid Contestant बिग बॉस 16 के विनर भले ही एमसी स्टैन बन गए हो लेकिन फीस ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Highest Paid Contestant, Twitter
Bigg Boss 16 Highest Paid Contestant, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Highest Paid Contestant: Bigg Boss 16 Highest Paid Contestant: बिग बॉस 16 अब खत्म हो चुका है। शो को अपना विनर भी मिल चुका है। रविवार को हुए बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में रैपर एमसी स्टैन ने विनर की ट्रॉफी उठाई। वहीं, शिव ठाकरे पहले रनरअप और प्रियंका चाहर चौधरी दूसरी रनरअप बनीं। हालांकि, पैसे कमाने के मामले में बाजी कोई और कंटेस्टेंट मार ले गया, जो शो के टॉप पांच भी अपनी जगह नहीं बना पाया।

यह भी पढ़ें- MC Stan: गर्लफ्रेंड बूबा का दिल जीतने से लेकर किराए के घर में रहने तक, एमसी स्टैन ने खोले अपने दिल के राज

विनर बनकर भी पिछड़े एमसी स्टैन

बिग बॉस 16 के फैंस अभी भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट से जुड़ी जानकारी जानने के लिए उत्सुक हैं। शो को खत्म हुए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन ट्विटर पर अभी भी कंटेस्टेंट्स के नाम ट्रेंड कर रहे हैं। अब बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर जानकारी सामने आई है और इस लिस्ट में शो के विजेता एमसी स्टैन नहीं, बल्कि कोई और सबसे आगे है।

इन कंटेस्टेंट्स ने वसूली ज्यादा फीस

एमसी स्टैन के अलावा निमृत कौर अहलूवालिया, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर खान कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स थे, जिन्होंने बिग बॉस 16 में सबसे ज्यादा फीस चार्ज की। रिपोर्ट्स के मुताबिक एमसी स्टैन ने एक हफ्ते के लिए 7 लाख रुपये चार्ज किए। वहीं, टीना दत्ता की फीस एक हफ्ते में 8 से 9 लाख के बीच रही है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Winner: एमसी स्टैन ने बिग बॉस में छापे नोट, प्राइज मनी के साथ लाखों किए चार्ज, कमाए इतने करोड़

हारकर भी बाजीगर बनी ये कंटेस्टेंट

निमृत ने 8 लाख रुपये एक हफ्ते के लिए वसूले, जबकि सुंबुल तौकीर खान की फीस एक हफ्ते में 12 लाख रुपये रही। इमली एक्ट्रेस शो के 18वें हफ्ते में बाहर हो गई थीं और उनकी कुल कमाई 2.1 करोड़ के करीब रही। वहीं, स्टैन ने 19 हफ्तों का सफर तय किया और पूरे सीजन में 1.33 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूली। अगर इस राशि में प्राइज मनी 31 लाख रुपये जोड़ दी जाए तो स्टैन की कुल कमाई 1.64 करोड़ हो जाती है। 

स्टैन को पछाड़ आगे बढ़ी सुंबुल

सुंबुल और स्टैन में सबसे ज्यादा कमाई एक्ट्रेस ने की और इसके साथ ही इमली एक्ट्रेस बिग बॉस 16 की सबसे ज्यादा फीस वसूल करने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं। सुंबुल और स्टैन के बाद सबसे ज्यादा फीस टीना ने वसूली। उन्होंने पूरे सीजन में 1.3 से लेकर 1.5 करोड़ के बीच कमाई की। सुंबुल शो की शुरुआत से टिकी हुई थीं, लेकिन फिनाले से पहले उनका एलिमिनेशन हो गया। सुंबुल इस सीजन में सातवें पायदान पर रही, लेकिन फीस के मामले में वो विनर स्टैन से भी आगे निकल गईं।