बिग बॉस 16 की पसंदीदा जोड़ी प्रियंका चौधरी और Ankit Gupta को साथ किया गया स्पॉट, फैंस ने कहा- नजर ना लगे
Priyanka Chahar Choudhury Ankit Gupta Video प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को साथ स्पॉट किया गया है। दोनों बिग बॉस 16 से फेमस हुए थे। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों आज भी काफी पसंद किए जाते है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chahar Choudhury Ankit Gupta Video: बिग बॉस 16 की रनर अप रही प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को मुंबई में साथ स्पॉट किया गया है। इस अवसर पर प्रियंका चाहर चौधरी ने थाई हाई स्लिट स्टाइलिश लाल कलर की ड्रेस पहन रखी थी। वहीं, उन्होंने मैचिंग हील्स भी पहन रखी थी। उन्होंने मेकअप कर रखा था। उन्होंने अपने बाल बांध रखे थे और वह खड़ी होकर बोल्ड पोज देती हुई नजर आ रही है।
प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अंकित गुप्ता भी नजर आ रहे हैं
प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अंकित गुप्ता भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट जींस और शॉर्ट शर्ट पहन रखा है। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की वीडियो इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता।' उनकी वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए है।
View this post on Instagram
'प्रियंकित एक साथ, नजर ना लगे'
दोनों की वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे साढे 6 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर 600 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। 1 फैन ने लिखा है, 'आज मैं बहुत खुश हूं।' एक ने लिखा है, 'भगवान ने प्रियंकित के फैंस की सुन ली।' एक ने लिखा है, 'प्रियंकित को साथ देखकर बहुत खुशी मिली।' एक ने लिखा है, 'मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।' एक ने लिखा है, 'प्रियंकित एक साथ, नजर ना लगे।' दोनों को फैंस प्रियंकित के नाम से भी पुकारते है।
View this post on Instagram
प्रियंका और अंकित बिग बॉस 16 से काफी फेमस हुए हैं
गौरतलब है कि दोनों बिग बॉस 16 से काफी फेमस हुए हैं। दोनों बिग बॉस में ही काफी करीब आ गए थे। उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। दोनों हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे। दोनों का गाना काफी वायरल हुआ था। दोनों कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर रहे है। दोनों टीवी कलाकार है। दोनों कई शो में अहम भूमिका निभाते है। दोनों कई अवार्ड्स शो में भी साथ नजर आते है। दोनों की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग में भी बढ़ोत्तरी हुई है।