विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 के बाद अब Kapil Sharma Show में दिखेंगे अब्दु रोजिक, धमाकेदार अंदाज में हुई एंट्री, वीडियो वायरल

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 21 Feb 2023 08:44 PM (IST)

अब्दु रोजिक भले ही बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट नहीं बन सके लेकिन भारत में उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त ...और पढ़ें

Photo Credit : Abdu Rozik Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Abdu Rozik Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Ex Contestant Abdu Rozik In The Kapil Sharma Show: 'बिग बॉस 16' खत्म हो चुका है। एमसी स्टैन के रूप में सीजन 16 को इसका विनर मिल चुका है। शो में आने के बाद इसके सभी कंटेस्टेंट काफी फेमस हो चुके हैं। वहीं, अभी भी फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि शो के कंटेस्टेंट्स अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं। ऐसे में शो के सबसे चहेते इंटरनेशनल कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब्दु रोजिक 'बिग बॉस' के बाद अब 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे।

'द कपिल शर्मा शो' में धमाल मचाएंगे अब्दु रोजिक

'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में 'बिग बॉस' फेम अब्दु रोजिक नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल एक बाइक पर बैठकर एंट्री करते हैं। उनके पीछे एक बड़ा सा बैग नजर आ रहा है। कपिल जैसे ही इस बैग को नीचे रखकर खोलते हैं उसमें से अब्दु रोजिक बाहर निकलते हुए नजर आते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शो के सभी किरदारों संग अब्दु ने की जमकर मस्ती

इस दौरान अब्दु रोजिक के साथ शो के सभी किरदार भी नजर आ रहे हैं। सभी जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। बता दें, कपिल इस दौरान एक ब्रांड का प्रमोशन भी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अब्दु ब्लैक कलर के कोट पैंट में काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। वहीं, कपिल और शो के सभी लोग उनके साथ जमकर डांस और मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर अब्दु और कपिल के फैंस जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।