विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abdu Rozik: अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन अब कभी नहीं होंगे एक, मंडली में दरार की वजह आई सामने, देखें वीडियो

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 20 Mar 2023 06:01 PM (IST)

Abdu Rozik Ends His Friendship With Bigg Boss 16 Winner MC Stan अब्दु रोजिक और मंडली के बीच पिछले कुछ ...और पढ़ें

Abdu Rozik Ends His Friendship With Bigg Boss 16 Winner MC Stan, Twitter
Abdu Rozik Ends His Friendship With Bigg Boss 16 Winner MC Stan, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Abdu Rozik Ends His Friendship With Bigg Boss 16 Winner MC Stan: बिग बॉस 16 का पॉपुलर ग्रुप मंडली कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है। शो में दोस्ती की कसमें खाने वाली मंडली के बीच लगातार अनबन की खबरें आ रही हैं। अब अब्दु रोजिक का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने एमसी स्टैन संग हमेशा के लिए दोस्ती खत्म करने की घोषणा कर दी है।

फैंस से मिले अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी और फैंस के लिए पोज किया। अब्दु के सामने जैसे ही एमसी स्टैन का नाम लिया गया उनका चेहरा उतर गया और उन्होंने कहा, "दोस्ती खत्म।" इसके साथ ही अब्दु रोजिक ने सोशल मीडिया के जरिए स्टैन संग अपने सारे रिश्ते खत्म होने की घोषणा कर दी।

झगड़े की वजह आई सामने

अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन के बीच झगड़े की वजह सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दु का कहना है कि स्टैन ने दावा किया है कि उन्होंने रैपर से अपने नए गाने 'प्यार' पर रील बनाने के लिए कहा है ताकि उसे प्रमोट किया जा सके। हालांकि, अब्दु ने इस बात से साफ इनकार किया कि उन्होंने कभी भी अपने गाने के लिए स्टैन से पूछा या कोई बात की है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

स्टैन से खफा हुए अब्दु

अब्दु रोजिक ने हाल ही में बिग बॉस 16 के रनर-अप शिव ठाकरे की पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की थी और स्टैन संग अपने झगड़े पर चुप्पी तोड़ी थी। अब्दु ने कहा था कि उन्हें स्टैन की जरूरत नहीं है और उनके पास सोशल मीडिया पर रैपर से ज्यादा बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब्दु ने स्टैन के दावे पर नाराजगी जताते हुए उनकी आलोचना की थी।

लाइव सेशन में कबूला सच

अब्दु रोजिक ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया था। जहां उन्होंने बताया था कि एमसी स्टैन शो खत्म होने के बाद से उन्हें अनदेखा कर रहे हैं और वो रैपर के रवैये से बेहद खफा हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बिग बॉस के घर में वे उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने हमेशा से स्टैन को सपोर्ट किया। अब दोनों में अनबन के बाद से अब्दु रोजिक दोस्त स्टैन के बदले रवैये से नाराज हैं।