Bigg Boss 15: घर में एंट्री से पहले ही भिड़ गए ये दो कंटेस्टेंट्स, देखती रह गईं डोनल बिष्ट
जिसके बाद शो में एक- एक कर कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इन कंटेस्टेंट्स में उमर रियाज ईशान सहगल और डोनल बिष्ट की एंट्री एक साथ हुई है। लेकिन उमर और ईशान ने शो में एंट्री के साथ ही एक- दूसरे के साथ झगड़ा कर लिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 15वें सीजन का भव्य आगाज हो चुका है। सलमान खान के शो का इंतजार कर रहे दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। शो की शुरुआत सलमान खान के धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ हुई है। जिसके बाद शो में एक- एक कर कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इन कंटेस्टेंट्स में उमर रियाज, ईशान सहगल और डोनल बिष्ट की एंट्री एक साथ हुई है। लेकिन उमर और ईशान ने शो में एंट्री के साथ ही एक- दूसरे के साथ झगड़ा कर लिया।
दरअसल सलमान खान के शो में आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, ईशान सहगल और डोनल बिष्ट की एंट्री एक साथ हुई। सलमान खान ने इन तीनों कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर जमकर मस्ती की। इसी दौरान सर्वाइवल किट के लिए इन तीनों के साथ गेम भी खेला। लेकिन इस दौरान घर में एंट्री करने से पहले ही उमर रियाज और ईशान सहगल के बीच जमकर झगड़ा हो गया।
Ieshhh...ghar ki shaan badhaane aaye hain #IeshaanSehgaal! @BeingSalmanKhan #Biggboss15 #BB15 pic.twitter.com/LkaBi4kglZ— ColorsTV (@ColorsTV) October 2, 2021
सलमान खान ने उमर और ईशान के बीच दंगल करवाया जिसका जज उन्होंने डोनल बिष्ट को बनाया। इस दौरान पहले राउंड में सलमान ने ईशान और उमर के बीच पहले एक सवाल- जवाब करवाया। जिसमें से डोनल ने ईशान के जवाब को चुना। इसके बाद उमर और ईशान के बीच दंगल करवाया गया। इस दंगल के दौरान दोनों को एक दूसरे को मद्गल से मारना था। इसी दौरान आसिम रियाज ने ईशान को थोड़ा जोर से मार दिया। इसे लेकर ईशान उमर के ऊपर नाराज हो गए।
Ek baar phir dikhi @BeingSalmanKhan aur @imrealasim ki masti, jab huyi @realumarriaz ki #BB15 mein entry! #BiggBoss15 pic.twitter.com/NzQBk3ScVw— ColorsTV (@ColorsTV) October 2, 2021
पहले दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई जिसके बाद इन दोनों ने एक बार फिर से दंगल किया। इसमें भी इन दोनों ने एक दूसरे को थोड़ी चोट पहुंचाई। जिसके बाद फिर दोनों के बीच झगड़ा होता दिखा। इस खेल में डोनल ने ईशान को विजेता बनाया। लेकिन इससे उमर थोड़े खफा नजर आए। इसके बाद उमर रियाज को जंगल के रास्ते से बिग बॉस 15 के घर में भेजा गया। तो वहीं ईशान और डोनल को जंगल सफारी के जरिए जंगल में भेजा गया। जंगल के रास्ते में भी ईशान उमर रियाज के ऊपर अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आए।