विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश की 'एंट्री' पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन, कहा, 'यह मजाक होगा'

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Fri, 26 Nov 2021 09:53 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 27 Nov 2021 07:24 AM (GMT+05:30)

Bigg Boss 15 राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में कहा था मेरा पति टाइगर श्रॉफ शाहिद कपूर रणवीर सिंह और ...और पढ़ें

Bigg Boss 15: राखी सावंत ने कहा था, 'मुझे नहीं पता था कि वह मेरे साथ आ जाएंगेl'
Bigg Boss 15: राखी सावंत ने कहा था, 'मुझे नहीं पता था कि वह मेरे साथ आ जाएंगेl'

नई दिल्ली, जेएनएनl Rakhi Sawant husband Ritesh in Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 में राखी सावंत के पति रितेश पहली बार नजर आए हैंl राखी सावंत बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर नजर आई हैl वह शो में अपने पति रितेश के साथ नजर आई हैl इसपर सोशल मीडिया पर कई प्रकार के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैl एक फैन ने लिखा है, 'यह मजाक होगाl' वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है, 'मैं उनके पति में दिलचस्पी नहीं रखती हूंl' राखी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैl

राखी सावंत के पति रितेश को बिग बॉस 15 में गुरुवार के एपिसोड में देखा गया हैl शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि राखी सावंत अपने पति रितेश के साथ बिग बॉस के घर में पहली बार नजर आती हैl फैंस सोशल मीडिया पर लाइव फीड की स्क्रीन शॉट शेयर कर इस बारे में बता रहे हैंl राखी सावंत अपनी शादी को लेकर खबरों में रही हैंl उन्होंने 2019 में इस बात की घोषणा की थी कि वह शादी कर चुकी हैl

शुक्रवार के एपिसोड में वह पहली बार अपने पति के साथ नजर आएंगीl एक फैन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'क्या आप जानते हैं जब राखी सावंत की बात होती है हम नहीं जानते कि यह पति वाकई रितेश उनका पति है या कोई और हैl'

राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरा पति टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की तरह दिखता हैl इसके अलावा वह बहुत ही हैंडसम है और पढ़ा लिखा और अमीर आदमी हैl' इस बारे में आगे बताते हुए राखी सावंत ने कहा था, 'मुझे नहीं पता था कि वह मेरे साथ आएंगे लेकिन वह मान गए मुझे लगता है यही मौका है उन्हें दुनिया के सामने लाने का मुझे उन पर गर्व हैl मैं इस नई जर्नी को लेकर काफी उत्साहित हूंl मैं उनके पत्नी के तौर पर इस बार घर में आऊंगी।'