Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुबीना दिलैक बनीं कोरोना का शिकार, बोलीं- 'अगले महीने करूंगी प्लाज्मा डोनेट'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 01 May 2021 03:47 PM (IST)

    हाल ही में बिग बॉस 14 की विजेता रहीं रुबीना दिलैक भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। रुबीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है।

    Hero Image
    रुबीना दिलैक हुईं कोरोना पॉजिटिव, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। खासकर जब से कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दी है तभी से इसका प्रकोप देखने को मिल रहा है। हर रोज हजारों लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। यहां तक कि एहतियात बरतने वाले सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 14 की विजेता रहीं रुबीना दिलैक भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुबीना दिलैक ने खुद इस बात की जानकारी दी है। रुबीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वो कोरोना की चपेट में आ गई हैं। रुबीना ने शेयर की हुई अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर देखती हूं, अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर पाऊंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर क्वारंटीन रहूंगी। बीते 5-7 दिन में जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा ले।'

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    रुबीना का ये पोस्ट उनके अंदर की पॉजिटिविटी को बता रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में उनके लिए दुआ करने को नहीं बल्कि ये कहा कि अगले महीने वो प्लाज्मा डोनेट कर सकती हैं। इससे जाहिर होता है कि रुबीना इस वायरस से डरी हुई नहीं हैं और डटकर इसका सामना कर रही हैं। हालांकि रुबीना के फैंस और दोस्त इस खबर को सुनकर चिंता में आ गए हैं। उनकी पोस्ट पर अली गोनी, निक्की तंबोली, राहुल महाजन, दृष्टि धामी, मनु पंजाबी आदि भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

    बता दें कि रुबीना दिलैक बिग बॉस के सीजन 14 की विनर रह चुकी हैं। इस शो में उन्हें खूब पसंद किया जाता था। रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रुबीना का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक करने की कोशिश की गई थी। हालांकि ऐसा करने में हैकर असफल रहा था। रुबीना ने एक पोस्ट के जरिए इस बारे में बताया था।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    बात करें रुबीना दिलैक के वर्कफ्रंट की रुबीना ने कई धारावहिकों में काम किया है। उन्हें धारावाहिक 'छोटी बहू' से पहचान मिली थी। इसके बाद कलर्स टीवी के 'शक्ति अस्तित्व के एहसास' की ने उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ा दी। बीते दिनों रुबीना इस सीरियल से चली गई थीं। लेकिन बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद अब एक बार फिर से रुबीना सौम्या के किरदार लौट आई हैं। उन्हें दोबारा दर्शकों का वैसा ही प्यार मिल रहा है। हाल ही में सीरियल में सीजेन खान की भी एंट्री हुई है, जो शो में सौम्या के पति हरमन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

    पिता की पुण्यतिथि पर पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, बोले- 'ये आपलोग गलत कर रहे हैं'

    comedy show banner
    comedy show banner