विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 14: जैस्मीन की बात पर आपस में भिड़ीं रुबीना दिलैक और कविता कौशिक, जानें- किसने क्या कहा?

By Mohit PareekEdited By:
Published: Sun, 29 Nov 2020 08:07 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 09:46 AM (IST)

Bigg Boss 14 Updates बिग बॉस में इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड भी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते ...और पढ़ें

बिग बॉस कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक (फोटो- इंस्टाग्राम)
बिग बॉस कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक (फोटो- इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस में इस हफ्ते का 'वीकेंड का वार' एपिसोड भी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए निकल गया। पहले तो रुबीना दिलैक और जैस्मीन भासीन आपस में भिड़ते रहे। उसके बाद अपकमिंग एक्टिविटी की तैयारी से पहले एली गोनी ने रुबीना को सलाह दी कि वो जैस्मीन से बात कर लें। दरअसल, एली का कहना है कि उनके बीच में हो रहे झगड़े का फायदा कविता कौशिक ले रही हैं। इसके बाद रुबीना कविता से बात करने के लिए जाती हैं, लेकिन यह बात जल्द ही क्लैश में बदल जाती है और दोनों एक्ट्रेस आपस में भिड़ जाते हैं।

इसी बीच, कविता ने पुराने इंसिडेंट की बात करते कहा कि एक बार रुबीना ने जैस्मीन को लेकर कहा था कि आप का मुंह से निवाला छीनने वाली लड़की है ये। साथ ही कविता रुबीना को कहती हैं कि तू झूठी है। तू एक नंबर की झूठी है। इसके बाद कविता जैस्मीन को लेकर कहती हैं कि उनकी दोस्त रुबीना एक नंबर की झूठी है। इसके बाद रुबीना भी गुस्सा हो जती हैं और कविता को चुप करती हैं।

इसके बाद रुबीना इसका जवाब देते हुए गुस्सा हो जाती हैं और कविता को लॉ स्टेंडर्ड वाली लड़की कह देती हैं। रुबीना कह देती हैं, 'अपने लॉ स्टेंडर्ड से और नीचे ना गिरो।' फिर से बातचीत क्लैश में बदल जाती है और कविता चिल्लाकर कहती हैं कि वो रुबीना के लॉ स्टेंडर्ड से नीचे नहीं गिर सकती है। साथ ही कविता ये भी कहती हैं, 'मैं तुम्हारे ऊपर थुकूं भी नहीं।'

वहीं, इससे पहले रुबीना ने उनके और जैस्मीन के बीच आए मतभेद के लिए राहुल को जिम्मेदार बताया था। ऐसे में रुबीना ने राहुल पर आरोप लगाते हुए उन्हें मंथरा कहा था और कहा था कि वो उनके और जैस्मीन के बीच मंथरा का काम कर रहे हैं।