विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 14: घर में होने वाली है इन एक्स कंटेस्टेंट्स की एंट्री, यहां देखें लिस्ट

By Mohit PareekEdited By:
Published: Sun, 29 Nov 2020 08:55 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:41 AM (GMT+05:30)

Bigg Boss 14 बिग बॉस में कंटेस्टेंट के आने-जाने के साथ अलग अलग ट्विस्ट आने का क्रम जारी है। अब ...और पढ़ें

बिग बॉस होस्ट सलमान खान (फाइल फोटो)
बिग बॉस होस्ट सलमान खान (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस में कंटेस्टेंट के आने-जाने के साथ अलग अलग ट्विस्ट आने का क्रम जारी है। अब खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस में काफी बड़ा ट्विस्ट आ सकता है, जिसमें कुछ ऐसे लोगों की घर में एंट्री होगी, जो वाकई दर्शकों को हैरान कर देगी। वैसे तो इस बार के सीजन में ही पिछले सालों के कंटेस्टेंट्स की एंट्री ने दर्शकों को हैरान कर दिया था और अब ऐसा ही कुछ वापस देखने को मिलने वाला है।

खबरें आ रही है कि बिग बॉस के घर में अब एक बार फिर पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली हैं और खास बात ये है कि इस लिस्ट में जिनका नाम शामिल है वो काफी चर्चा में रहे हैं। बताया जा रहा है कि घर में जल्द ही राखी सावंत, अर्शी ख़ान, कश्मीराशा, मनु पंजाबी, राहुल महाजन और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता की एंट्री हो सकती है। 

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, 'शो की शुरुआत बिग बॉस के पिछले सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हुई थी और उनके साथ हिना खान (सीजन 11 की फर्स्ट रनर-अप) और गौहर खान (सीजन 7 विनर) भी थे। माना जा रहा है कि उन तीन एक्स कंटेस्टेंट के बाहर जाने के बाद इनकी एंट्री पर विचार किया जा रहा है। उन्हें चैलेंजर कहा जाएगा और वो मौजूदा कंटेस्टेंट के साथ मुकाबला करेंगे।'

बता दें कि राखी सावंत, बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा रही थीं और वो 13 साल बाद बिग बॉस के घर में एंट्री ले रही हैं। राहुल महाजन दूसरे सीजन में दिखाई दिए थे, जबकि विकास गुप्ता बिग बॉस 11 का हिस्सा रहे थे। हालांकि, अभी तक कलर्स की ओर से इन तीनों की एंट्री को लेकर कोई प्रोमो जारी नहीं हुआ है और ना ही इन एक्स कंटेस्टेंट की ओर से कोई जानकारी दी गई है। अब देखना है कि इन लोगों की एंट्री से शो पर क्या असर पड़ रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)